{"_id":"6553330344edda262706a56b","slug":"shehnaaz-gill-response-for-trolls-who-attacked-her-for-visiting-badrinath-with-raghav-juyal-said-i-do-not-care-2023-11-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shehnaaz Gill: राघव के साथ बद्रीनाथ जाने पर ट्रोल हुईं शहनाज ने दिया जवाब, बोलीं- 'मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shehnaaz Gill: राघव के साथ बद्रीनाथ जाने पर ट्रोल हुईं शहनाज ने दिया जवाब, बोलीं- 'मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता'
बॉलीवुड अभिनेत्री शहनाज कौर गिल ने हाल ही में बद्रीनाथ मंदिर का दौरा किया। उन्होंने हाल ही में अपनी धार्मिक यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में वह जाने-माने कोरियोग्राफर राघव जुयाल के साथ नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद दोनों के रिश्ते की अफवाहों को हवा मिल गई है। ऐसे में अब शहनाज ने सोशल मीडिया पर लोगों की नफरत को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
2 of 5
शहनाज गिल और राघव जुयाल
- फोटो : सोशल मीडिया
शहनाज गिल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में उनके चश्मे पर लिखा है, 'मुझे परवाह नहीं।' दरअसल, सिदनाज यानि की दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के फैंस सोशल मीडिया पर शहनाज को राघव के साथ देखकर नकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि शहनाज को अपने फैंस के साथ मजबूत बंधन के लिए जाना जाता है।
अभिनेत्री के कुछ फैंस ने दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी केमिस्ट्री को दिल से पसंद किया है और अब राघव के साथ उनकी डेटिंग की अफवाहें उन्हें रास नहीं आ रही हैं। शहनाज ने इन अफवाहों पर कभी भी सार्वजनिक रूप से बात नहीं की है। वहीं राघव ने इन खबरों का हमेशा से खंडन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राघव जुयाल-शहनाज गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
एक बातचीत में राघव ने कहा था, 'जब आप किसी फिल्म की शूटिंग में लगभग तीन से चार महीने बिताते हैं, तो दोस्ती यारी हो जाती है। शहनाज की दिक्कत ये है कि उन्होंने बिग बॉस 13 में हिस्सा लिया है। दर्शक तीन महीने के लिए अपने निजी जीवन में निवेशित होते हैं, इसलिए यह एक दवा की तरह बन जाता है और वे शो खत्म होने के बाद भी उस दवा को चाहते हैं। मैंने यात्रा की है और दूसरों के साथ भी समय बिताया है, लेकिन उसके साथ लोगों को ड्रामा क्रिएट करना था। मुझे नहीं पता यह क्या है! लेकिन दुख होता है।'
विज्ञापन
5 of 5
शहनाज कौर गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में शहनाज कौर गिल को करण बुलानी की फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग में देखा गया था। फिल्म में भूमि पेडनेकर, कुशा कपिला, डॉली सिंह और शिबानी बेदी भी अहम किरदार में नजर आई थीं। उन्होंने सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।