{"_id":"5d2c6bdc8ebc3e6ca06b6386","slug":"sheila-ramani-death-anniversary-here-are-some-unknown-facts-about-her-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्टारडम ऐसा कि सड़क पर चलना हो जाता था मुश्किल और जब फिल्में छोड़ी तो मिली गुमनामी की मौत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
स्टारडम ऐसा कि सड़क पर चलना हो जाता था मुश्किल और जब फिल्में छोड़ी तो मिली गुमनामी की मौत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 15 Jul 2019 05:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शीला रमानी
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देव आनंद के साथ 'फंटूश' और 'टैक्सी ड्राइवर' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकीं 50 के दशक की अभिनेत्री शीला रमानी की आज पुण्यतिथि है। 83 साल की उम्र में 4 साल पहले गुजरीं शीला रमानी कोमा में थीं और अल्झाइमर की बीमारी से जूझ रही थीं जब उनकी मौत हुई। शीला रमानी ने जब मध्य प्रदेश में अपने घर में दम तोड़ा तो किसी को पता भी नहीं लगा। शीला उन अभिनेत्रियों में से थीं जिनकी लोकप्रियता के आगे जमाना झुक जाता था।
2 of 5
शीला रमानी
- फोटो : Twitter
शीमा रमानी ने देव आनंद के साथ 'फंटूश' और 'टैक्सी ड्राइवर' जैसी फिल्मों में काम किया। टैक्सी ड्राइवर के बाद शीला रातों रात स्टार बन गईं। उनका स्टारडम कुछ ऐसे वक्त से साथ बढ़ता चला गया कि सड़क पर चलना मुश्किल हो गया। वो जहां जातीं फैंस की भीड़ उन्हें घेर लेती थी। एक वक्त पर वह मुंबई के दिल की धड़कन हुआ करती थी।
3 of 5
शीला रमानी
- फोटो : Twitter
जिस देवानंद पर हर लड़की फिदा थी, वही देवानंद तब 'टैक्सी ड्राइवर' में इस खूबसूरत अदाकारा के साथ आए तो लोग देखकर हैरान रह गए। देवानंद के इश्क में दीवानी लड़कियों के लिए शीला सबसे बड़ी विलेन बन गईं। कभी उन्हें चमकता सितारा मानकर बॉलीवुड उनके कदमों में बिछा रहा लेकिन जब उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा तो न बॉलीवुड को उनकी याद आई और न किसी ने अलविदा कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शीला रमानी
- फोटो : Twitter
शीला रमानी को पहली भारतीय अदाकारा माना जाता है, जिन्होंने बंटवारे के बाद पाकिस्तानी फिल्म में काम किया था। 1959 में आयी पाकिस्तानी फिल्म अनोखी में उन्होंने लीड रोल निभाया था। शीला रमानी ने 'तीन बत्ती चार रास्ता', किशोर कुमार के साथ फिल्म 'नौकरी', सुनील दत्त के साथ 'रेलवे प्लेटफॉर्म' तो वहीं 'जंगल किंग' और 'रिटर्न ऑफ मिस्टर सुपरमैन' में उन्होंने जयराज के साथ काम किया।1967 में आयी 'आवारा लड़की' उनकी आखिरी फिल्म थी।
विज्ञापन
5 of 5
शीला रमानी
- फोटो : Twitter
शीला रमानी ने लक्स टॉयलेट सोप का विज्ञापन भी किया। इस विज्ञापन के जरिए भी उन्होंने खूब प्रसिद्धि बटोरी थी। यह वह दौर था जब 'लक्स सोप' का ऐड पाना हर हीरोइन का सपना होता था। शीला रमानी 50 के दशक में मिस शिमला रही थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।