फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: शर्लिन चोपड़ा ने शिल्पा शेट्टी- राज कुंद्रा पर कसा तंज, कहा- पोर्न से बाहर निकलकर कुछ कीजिए

Sat, 25 Sep 2021 02:43 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 25 Sep 2021 02:43 PM IST
विज्ञापन
Sherlyn Chopra slams Shilpa Shetty and Raj Kundra says do something for country
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : instagram/sherlyn__chopra_fanclub

अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा लगातार राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी पर जमकर कटाक्ष कर रही हैं। वो सोशल मीडिया के जरिए शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा पर जमकर तंज कस रही हैं। उन्होंने शिल्पा के टीवी पर साष्टांग दंडवत प्रणाम करने और रानी लक्ष्मीबाई के बार में बात करने पर तंज कसा है। शर्लिन ने शिल्पा को वास्तविक दुनिया में बदलाव लाने के लिए कहा है।



शर्लिन चोपड़ा ने कहा, इस देश के लिए मैं कुछ करूं, खुद के लिए नहीं,  इस देश के लिए जिऊं। स्वयं के लिए बंगला बनाना, गाड़ी खरीदना  एक हद तक अच्छा है..लेकिन गाड़ी और बंगला खरीदने के बाद क्या? पोर्न बनाएं… नहीं बहुत कुछ है देश के लिए करने के लिए।
 

Sherlyn Chopra slams Shilpa Shetty and Raj Kundra says do something for country
शर्लिन चोपड़ा, राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

शर्लिन चोपड़ा ने कहा, मैं देश के लिए कुछ करना चाहती हूं। फिल्में कब तक करें। मैं चाहती हूं कि पीड़ित महिलाओं और बच्चों के लिए कुछ करूं।  मंच पर बैठकर साष्टांग करना बहुत आसान होता है। मंच पर बैठकर रानी लक्ष्मीबाई के बारे में बातें करना आसान होता है। फील्ड में जाकर पीड़ित महिलाओं के लिए कुछ कीजिए। उन्होंने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी पर तंज कसते हुए कहा,  अपने बंगले से बाहर निकलकर, पोर्न से बाहर निकलकर, कुछ कीजिए। सारी दुनिया आपको साष्टांग दंडवत प्रणाम करेगी।

 

Sherlyn Chopra slams Shilpa Shetty and Raj Kundra says do something for country
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : Twitter: @SherlynChopra

शर्लिन ने अपने नये वीडियो में कहा, आप टीवी पर साष्टांग दंडवत प्रणाम करतीं हैं। उन कलाकारों को जिनकी कला से आप प्रभावित होती हैं। कृपया, रील लाइफ से बाहर निकलकर, रियल दुनिया में जाकर, पीड़ित महिलाओं को थोड़ी बहुत सहानुभूति दिखाएं।  यकीन मानिए, सारी दुनिया आप को साष्टांग दंडवत प्रणाम करेगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sherlyn Chopra slams Shilpa Shetty and Raj Kundra says do something for country
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : Twitter: @SherlynChopra

शर्लिन ने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा को टैग भी किया है। गौरतलब है कि शर्लिन चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह काफी वक्त से शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर तंज कस रही हैं।  पोर्नोग्राफी केस में राज कुंद्रा को दो महीने बाद जमानत मिली है।  कुंद्रा को जुलाई में पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तार किया गया था। मुंबई क्राइम ब्रांच ने उन्हें प्रमुख साजिशकर्ता’बताया है। हाल ही में अदालत ने उन्हें 50,000 रुपये के मुचलके पर जमानत दी है।

विज्ञापन
Sherlyn Chopra slams Shilpa Shetty and Raj Kundra says do something for country
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : Twitter: @SherlynChopra

आपको बता दें कि पोर्नोग्राफी केस में शर्लिन चोपड़ा ने राज कुद्रा पर हैरान कर देने वाले आरोप लगाए हैं। उन्होंने यहां तक कहा था कि उन्हें एडल्ट इंटस्ट्री में लाने वाले राज कुंद्रा ही थे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा था कि राज ने उनके घर पर उनसे जबरदस्ती करने की कोशिश की थी।उन्होंने अप्रैल 2021 में राज कुंद्रा के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई थी।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed