फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी की सालगिरह पर देखिए शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का 10 साल पुराना वेडिंग एलबम

Fri, 22 Nov 2019 06:36 PM IST
एंटरटेन Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 22 Nov 2019 06:36 PM IST
विज्ञापन
Shilpa Shetty Raj Kundra wedding album
Raj Kundra and Shilpa Shetty wedding - फोटो : file photo

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) 22 नवंबर को शादी की 10वीं सालगिरह मना रही हैं। सालगिरह के इस जश्न को मनाने के लिए शिल्पा पति राज कुंद्रा के साथ जापान गई हुई हैं। शिल्पा ने सोशल मीडिया पर एक रोमांटिक तस्वीर भी साझा की है जो खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में दोनों किस करते हुए नजर आ रहे हैं। बाकी हस्तियों की तरह शिल्पा और राज की शादी भी काफी सुर्खियों में रही। इन दोनों ने शादी में बहुत पैसा खर्च किया था जिस वजह से इन दोनों की शादी बॉलीवुड की महंगी शादियों में शुमार है। सालगिरह पर देखिए 10 साल पुराना वेडिंग एलबम। 

Shilpa Shetty Raj Kundra wedding album
Shilpa Shetty Wedding Album - फोटो : file photo

शिल्पा शेट्टी को मेहंदी मशहूर मेहंदी आर्टिस्ट वीना नागदा ने लगाई थी। वीना दिग्गज हस्तियों की मेहंदी लगाने के लिए जानी जाती हैं। शिल्पा के अलावा वीना करिश्मा कपूर, अंबानी खानदान और ट्विंकल खन्ना को भी मेहंदी लगा चुकी हैं। इस तस्वीर में देखिए वीना शिल्पा को मेहंदी लगाने के बाद पोज देती नजर आ रही हैं। 
 

Shilpa Shetty Raj Kundra wedding album
Shilpa Shetty wedding album - फोटो : file photo

अब जरा इस तस्वीर को देखिए। यह तस्वीर भी शिल्पा और राज की मेहंदी सेरेमनी की है। इस तस्वीर में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा एक साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में आप देखेंगे कि शिल्पा के मेहंदी लग चुकी है और मेहंदी आर्टिस्ट वीना राज कुंद्रा के मेहंदी लगा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shilpa Shetty Raj Kundra wedding album
Shilpa Shetty wedding album - फोटो : file photo

इस तस्वीर में शिल्पा की छोटी बहन शमिता मेहंदी लगवाती हुई नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में शिल्पा अपनी मां और बहन के साथ नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन
Shilpa Shetty Raj Kundra wedding album
Raj Kundra and Shilpa Shetty wedding - फोटो : file photo

शिल्पा शेट्टी ने शादी में लाल रंग का बेहद सुंदर लहंगा पहना था। बॉलीवुड शादी डॉट कॉम के मुताबिक शिल्पा के लहंगे की कीमत 50 लाख रुपये थी। रिपोर्ट के मुताबिक इस लहंगे को मशहूर डिजाइनर तरुण तहिलियानी ने बनाया था। इस लहंगे में 8000 स्वरोस्की क्रिस्टल जड़े थे। इसके साथ ही शिल्पा ने कुंदन और हीरो से जड़े गहने पहने थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed