अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो अपनी फिटनेस की वजह से काफी चर्चा में रहती हैं। वह खुद को फिट रखने के लिए योगा से लेकर हर वह चीज करती हैं जिससे उनका स्वास्थ्य अच्छा रह सके। इसी बात को ध्यान में रखते हुए शिल्पा शेट्टी ने अब अपनी जिंदगी का बड़ा फैसला किया है। जिसको जानकर उनके फैंस को हैरानी हो सकती है।
शिल्पा शेट्टी ने लिया अपनी जिंदगी का बड़ा और अहम फैसला, जानकर फैंस को भी होगी हैरानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल शिल्पा शेट्टी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह बेटे वियान के साथ खेतों में सब्जियां छांटती हुईं नजर आ रही हैं। वीडियो में वह बेटे के साथ अलग-अलग तरह की सब्जियां छांटती और तोड़ती हुई दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए शिल्पा शेट्टी ने लंबा- चौड़ा पोस्ट भी लिखा है। जिसमें उन्होंने खुलासा किया है कि वह अब पूरी तरह से शाकाहारी जीवन अपनाएंगी।
शिल्पा शेट्टी ने अपने वीडियो के पोस्ट में लिखा, 'मेरा खास सपना, खुद से विकसित करूं इसलिए मैं कुछ साझा करने जा रही हूं। यह मेरी निजी पसंद है। यह फैसला मेरे लिए थोड़ा मुश्किल और असंभव था, लेकिन अब मैंने शाकाहार को पूरी तरह से अपना लिया है। शुरुआती तौर पर मैं पर्यावरण में अपने कार्बन फुटप्रिंट्स को कम करना चाहती हूं। कुछ साल में मैंने महसूस किया है कि भोजन के लिए पशुधन की खेती ने न केवल जंगलों को खत्म किया है, बल्कि कार्बन डाइऑक्साइड, मीथेन और नाइट्रो ऑक्साइड का सबसे बड़ा स्त्रोत भी रहा है।'
शिल्पा शेट्टी ने पोस्ट में आगे लिखा, 'हमारे ग्रह जिस जलवायु परिवर्तन का सामना कर रहे हैं, उसके लिए यह विशेष तौर से जिम्मेदार हैं। शाकाहारी भोजन का पालन करना न केवल जानवरों के लिए फायदेमंद रहेगा। बल्कि यह हमें हृदय रोग, मधुमेह और मोटापे से भी बचा सकता है, इसलिए प्रकृति को वापस देने के लिए जो बेहतर मैं कर सकती थी मैंने उसका फैसला कर लिया है।'
A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on
पोस्ट में अपनी बात को खत्म करते हुए शिल्पा शेट्टी ने आगे लिखा, 'मांसाहारी होने के नाते, मेरे यू-ट्यूब चैनल पर कई डिश मांसाहार से जुड़ी हुई हैं। मैं उनमें से किसी को भी डिलीट नहीं करुंगी, लेकिन आगे मैं अपना पूरा ध्यान अब शाकाहारी चीजों पर ही लगाउंगी।' शिल्पा शेट्टी के इस फैसला पर उनके कई फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत के असली फैंस सिर्फ 30 हजार, लाइव ट्रेलर रिलीज में लाख तक भी नहीं पहुंचा आंकड़ा