राज्यसभा में जया बच्चन के ड्रग्स विवाद पर दिए गए बयान के बाद आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। रवि किशन और कंगना रणौत ने जया बच्चन पर निशाना साधा है। वहीं महाराष्ट्र की उद्धव सरकार, जया बच्चन का समर्थन करती दिखी। मामला बढ़ता देख मुंबई में उनके घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
अमिताभ के बंगले के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा, ड्रग्स विवाद में जया बच्चन के बयान के बाद उठाया गया कदम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित उनके घर 'जलसा' के बाहर एहतियातन मुंबई पुलिस ने अतिरिक्त सुरक्षा दी है। जया बच्चन के बयान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा था। ऐसे में उनके घर के बाहर कोई प्रदर्शन ना हो, इस वजह से पुलिस ने बंगले के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है।
अमिताभ बच्चन और उनके परिवार के सदस्यों की निजी तौर पर सुरक्षा नहीं बढ़ाई गई है। अभी 'जलसा' के बाहर ही एहतियात के तौर पर पुलिसकर्मी हैं, जिससे उनके बंगले के बाहर कोई प्रदर्शन या विरोध ना हो।
जया बच्चन ने राज्यसभा में क्या कहा था
राज्यसभा में जया बच्चन ने कहा था कि 'फिल्म उद्योग में नाम कमाने वाले उसी को गटर कह रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि सरकार ऐसे लोगों से कहे कि वे इस तरह की भाषा का इस्तेमाल न करें।' जया बच्चन ने आगे कहा कि बॉलीवुड से जुड़े कुछ लोगों को उस थाली में छेद नहीं करना चाहिए, जिससे उनका पेट भरता है।
शिवसेना ने किया जया बच्चन का समर्थन
शिवसेना ने बुधवार को अपने मुखपत्र 'सामना' में जया बच्चन की तारीफ की। 'सामना' में लिखा गया है कि ऐसा कोई दावा नहीं करेगा कि हिंदुस्तान का सिनेमाजगत पवित्र गंगा की तरह निर्मल है। कुछ कलाकार दावा करते हैं कि सिनेमा जगत गटर है, हालांकि ऐसा भी कुछ नहीं कहा जा सकता। जया बच्चन ने अपनी इसी पीड़ा को व्यक्त किया है। ये लोग जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद भी करते हैं। पत्र में आगे लिखा है कि ऐसे समय में जब बॉलीवुड में लाइट, कैमरा, एक्शन बंद है तब मुद्दों से भटकाने की कोशिश हो रही है। यह बॉलीवुड को बदनाम करने की साजिश है।