फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉक्स ऑफिस पर 'अय्यारी' का रिसपॉन्स देख खुश हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा, ट्रेड पंडितों का रिव्यू बेअसर

Sat, 17 Feb 2018 03:30 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 17 Feb 2018 03:30 PM IST
विज्ञापन
siddhartha malhotra and rakul preet singh happy on aiyaary reaction
aiyaari

सिद्धार्थ मल्होत्रा और मनोज वाजपेयी की फिल्म 'अय्यारी' ने पहले दिन 5 करोड़ की कमाई कर ली है। भले ही फिल्म को ट्रेड एनालिस्ट ने 2 स्टार दिए हों लेकिन दर्शकों से मिल रहे रिव्यू से फिल्म की कास्ट काफी खुश हैं। यह फिल्म सेना और भ्रष्टाचार की पृष्ठभूमि पर आधारित है। 

siddhartha malhotra and rakul preet singh happy on aiyaary reaction
aiyaari

फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा एक सैन्य अधिकारी के रोल में हैं लेकिन भटककर भ्रष्टाचार के रास्ते पर निकल जाते हैं। फिल्म में सिद्धार्थ की हीरोइन रकुल प्रीत हैं। इससे पहले रकुल फिल्म 'यारियां' से चर्चा में आई थीं।

siddhartha malhotra and rakul preet singh happy on aiyaary reaction
aiyaari

फिल्म में मनोज वाजपेयी, नसीरुद्दीन शाह और अनुपम खेर जैसे दिग्गज कलाकार हैं। हाल ही में सिद्धार्थ और रकुल न्यू कार्निवल सिलेक्ट लॉन्ज प्रोग्राम में हिस्सा लेने पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
siddhartha malhotra and rakul preet singh happy on aiyaary reaction
रकुल प्रीत

यहां बातचीत में सिद्धार्थ ने कहा, 'लोग फिल्म के जरिए दिए गए संदेश को पसंद कर रहे हैं।' वहीं रकुल ने कहा, 'पूरी तरह से फिल्म को सराहा जा रहा है। मुझे खुशी है कि चार साल बाद दर्शकों ने मुझे हिंदी फिल्म में देखा और इसके लिए मुझे कुछ सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।'

विज्ञापन
siddhartha malhotra and rakul preet singh happy on aiyaary reaction
रकुल प्रीत

दूसरी ओर इस फिल्म को पाकिस्तान में भी रिलीज पर पाबंदी लगा दी गई है। पैडमैन के बाद यह दूसरी फिल्म है जिस पर पाकिस्तान में बैन लगाया गया है। बैन की वजह फिल्म में पाकिस्तान की नकारात्मक छवि पेश करने को बताया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed