{"_id":"5d807eb98ebc3e0149509317","slug":"sidharth-malhotra-bike-slips-and-he-meets-with-an-accident-during-shershaah-kargil-schedule","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी इलाके में बाइक फिसलने से सिद्धार्थ मल्होत्रा का एक्सीडेंट, हाथ-पैर चोटिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पहाड़ी इलाके में बाइक फिसलने से सिद्धार्थ मल्होत्रा का एक्सीडेंट, हाथ-पैर चोटिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 17 Sep 2019 12:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धार्थ मल्होत्रा
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सिद्धार्थ मल्होत्रा का शनिवार को एक्सीडेंट हो गया जब वह पहाड़ी इलाके पर मोटरसाइकल चला रहे थे। हालांकि किसी बड़े हादसे के होने की खबर नहीं है। लेकिन उनके हाथ और पैर में चोट लगी है। हादसे के तुरंत बाद उन्हें पास के आर्मी अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मरहम पट्टी की गई।
2 of 5
Sidharth Malhotra
खबरों की मानें तो शूट के बाद सिद्धार्थ और उनके को-स्टार शिव पंडित राइड के लिए निकले थे। इस दौरान शिव ने बैलेंस खो दिया और बाइक स्लिप कर गई। सिद्धार्थ शिव के पीछे राइड कर रहे थे और अचानक उन्हें भी ब्रेक लगाना पड़ा जिससे बाइक फिसल गई और उनका एक्सीडेंट हो गया।
3 of 5
Sidharth Malhotra
- फोटो : social media
उनकी तस्वीरें सामने आईं हैं। तस्वीरों में उनके हाथ पैर में पट्टी बंधी हुई दिख रही है। इस घटना के बाद उनकी तस्वीर वायरल हो रही है और उनके फैंस उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। दरअसल बॉलीवुड के चार्मिंग हीरो सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों मोस्ट अवेटेड फिल्म शेरशाह की शूटिंग को लेकर बिजी हैं।
बता दें कि विक्रम बत्रा भारतीय सेना में कैप्टन के पद पर थे और वह कारगिल सीमा पर तैनात थे। 1999 के कारगिल युद्ध में विक्रम बत्रा शहीद हो गए थे। उनके युद्ध कौशल और जांबाजी के चलते साथी जवानों और अफसरों ने उन्हें 'शेरशाह' नाम दिया था। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा कैप्टन विक्रम बत्रा का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन विष्णु वर्धन कर रहे है।
विज्ञापन
5 of 5
sidharth malhotra
वहीं दूसरी तरफ खबर है कि मोहित सूरी की फिल्म एक विलेन के सीक्वल में अब सिद्धार्थ नहीं बल्कि जॉन अब्राहम नजर आएंगे। फिलहाल आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है। एक विलेन की सीक्वेल फिल्म अगले साल रिलीज हो सकती है। एक विलेन में सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख ने लीड रोल प्ले किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।