Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Sidharth Shukla Birthday: Shehnaz Gill remembers Siddharth Shukla in a unique way without saying anything shares the feeling of her heart
{"_id":"61b5ffdddc0d83055307aa10","slug":"sidharth-shukla-birthday-shehnaz-gill-remembers-siddharth-shukla-in-a-unique-way-without-saying-anything-shares-the-feeling-of-her-heart","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sidharth Shukla Birthday: शहनाज गिल ने अनोखे अंदाज में किया सिद्धार्थ शुक्ला को याद, बिना कुछ कहे बयां की दिल की बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sidharth Shukla Birthday: शहनाज गिल ने अनोखे अंदाज में किया सिद्धार्थ शुक्ला को याद, बिना कुछ कहे बयां की दिल की बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sun, 12 Dec 2021 07:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टेलीविजन के मशहूर के अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला अब हमारे बीच इस दुनिया में नहीं रहे। उनके इस तरह अचानक जाने से पूरे मनोरंजन जगत और उनके फैंस को गहरा धक्का लगा था। यह इस साल हुई दुखद घटनाओं में से एक है। सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद आज उनका पहला जन्मदिन है। इस मौके पर उनके सभी करीबी दोस्त और फैंस उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी बीच अब उनकी खास दोस्त शहनाज गिल ने उनके जन्मदिन पर उन्हें एक अलग अंदाज में याद किया।
शहनाज द्वारा शेयर किए गए इस पोस्ट को देख फैंस भी काफी भावुक हो गए हैं। इतना ही नहीं इस पोस्ट के जरिए सभी शहनाज पर अपना प्यार भी बसरा रहे हैं। सिद्धार्थ के इस खास दिन पर सभी शहनाज की प्रतिक्रिया का ही इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में शहनाज के कुछ समय पहले ही अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर सिद्धार्थ की एक तस्वीर साझा की।
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
शहनाज द्वारा पोस्ट की गई इस तस्वीर में सिद्धार्थ एक फरिश्ते की तरह नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में सिद्धार्थ मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही उनकी पीठ पर पंख लगे है। फोटो को देख ऐसा लग रहा है जैसे सिद्धार्थ स्वर्ग में बैठे हों।
3 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
इस तस्वीर को साझा करते हुए शहनाज ने कोई कैप्शन नहीं लिखा। लेकिन फोटो देख साफ नजर आ रहा है कि शहनाज बताना चाहती है कि सिद्धार्थ स्वर्ग में फरिश्ते की तरह खुश हैं। इस पोस्ट पर शहनाज ने भले ही कुछ ना लिखा हो लेकिन उनके और सिद्धार्थ के फैंस इस पर लगातार कमेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
इस पोस्ट को कुछ घंटों में लाखों लाइक्स मिल चुके हैं। फैंस की इस प्रतिक्रिया को देख कहा जा सकता है कि लोग आज भी सिद्धार्थ को उतना ही प्यार करते हैं। शहनाज के इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लोग तरह- तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ओर कई फैंस जहां सिद्धार्थ को बर्थडे विश कर रहे हैं। तो वहीं, कई उन्हें याद कर रहे हैं। इसके साथ ही कई फैंस कमेंट कर शहनाज को सपोर्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की खूबसूरत जोड़ी को लोग सिडनाज के नाम से बुलाते थे। खबरों की मानें तो दोनों जल्द ही शादी करने वाले थे, लेकिन शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। 2 सितंबर को हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। सिद्धार्थ और शाहनाज की नजदीकियां बिग बॉस 13 के दौरान बढ़ीं थीं। शो के बाद भी ये दोनों एक दूसरे के साथ ही रहे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।