रणवीर सिंह और सारा अली खान की सिम्बा ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। बॉलीवुड में पिछली रिलीज कुछ फिल्में टिकट खिड़की पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थीं ऐसे में सभी की निगाहें सिम्बा पर थीं। बॉक्स ऑफिस पर जिस तरह का रिएक्शन मिल रहा है उसके बाद सिम्बा उम्मीदों पर खरी उतरती नजर आ रही है।
वीकडेज में भी 'सिम्बा' का ताबड़तोड़ कलेक्शन जारी, 6 दिन में जुटा लिए इतने करोड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहित शेट्टी मसाला फिल्मों के मास्टर माने जाते हैं। ऐसे में न्यू ईयर पर रिलीज हुई इस फिल्म ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। रोहित शेट्टी इससे पहले अपनी फिल्मों में अजय देवगन और शाहरुख खान को लेते रहे हैं। उन्होंने रणवीर के साथ पहली बार काम किया और उनका ये फैसला सही साबित हुआ है।
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, सिम्बा साल 2019 के लिए बेहतरीन रहा। बॉक्स ऑफिस पर 5 दिन में फिल्म की रफ्तार नहीं थम रही। शुक्रवार को सिम्बा ने 20.27 करोड़, शनिवार 23.33 करोड़, रविवार 31.06 करोड़, सोमवार 21.24 करोड़ और मंगलवार 28.19 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म ने कुल 124 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं।
#Simmba starts 2019 with a big bang... Runs riot at the BO on Day 5 [1 Jan 2019]... Is truly UNSTOPPABLE... Ranveer’s fourth film to cross ₹ 100 cr mark... Fri 20.72 cr, Sat 23.33 cr, Sun 31.06 cr, Mon 21.24 cr, Tue 28.19 cr. Total: ₹ 124.54 cr. India biz.
जिस तरह फिल्म का अभी तक बिजनेस रहा है उसके बाद अनुमान है कि छठे दिन बुधवार को सिम्बा 25 करोड़ के आस-पास कलेक्शन कर सकती है। इसी के साथ रणवीर सिंह की अभी तक की फिल्मों पर नजर डालें तो सिम्बा ने उनकी सभी फिल्मों के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। सिम्बा ने ओपनिंग डे पर 20.72 करोड़ वहीं पद्मावत 19 करोड़ की कमाई के साथ दूसरे नंबर पर रही। उसके बाद गुंडे है जिसने ओपनिंग डे पर 16.12 करोड़ रुपये जुटाए। गोलियों की रासलीला: रामलीला ने पहले दिन 16 करोड़ और बाजीराव मस्तानी ने 12.80 करोड़ का बिजनेस किया था।
करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी सिम्बा में रणवीर सिंह के साथ सारा अली खान और सोनू सूद का अहम रोल है। सारा की यह इस साल की दूसरी फिल्म है। सिम्बा साउथ की सुपरहिट फिल्म टेम्पर की रीमेक है। फिल्म एक भ्रष्ट पुलिसवाले की कहानी है, जिसका नाम है सिम्बा।