पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सिद्धू मूसेवाला पर हमला पंजाब सरकार की ओर से सुरक्षा हटाए जाने के एक दिन बाद ही हुआ। सिद्धू का नाम पंजाब के बेहतरीन गायकों में शुमार था। वह विवादास्पद गाने बनाते थे, लेकिन उनके कई गानों को फैंस काफी पसंद करते हैं। उनकी मौत से फैंस को तगड़ा झटका लगा है। उन्होंने अपने गानों की बदौलत देश ही नहीं विदेश में भी अपनी पहचान बनाई थी। ऐसे में हम आपको उनके कुछ बेहतरीन गानों के बारे में बताने जा रहे हैं।
Sidhu Moose Wala Hit Songs: कनाडा से रिलीज किया था पहला गाना ‘जी वैगन’, फिर इन गानों से जीत लिया सबका दिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जी वैगन
ग्रेजुएशन के बाद सिद्धू मूसेवाला कनाडा चले गए थे और पहला गाना ‘जी वैगन’ वहां से ही रिलीज किया था। इस गाने के बाद उन्होंने भारत और कनाडा में लाइव शो में परफॉर्म करना शुरू किया था। उनके इस गाने पर 27 लाख व्यूज हैं।
टोचन
2018 में रिलीज हुए इस गाने के बोल सिद्धू मूसेवाला ने खुद लिखे थे। यह गाना लोगों को बहुत पसंद आया था और हिच साबित हुआ था। इस गाने को 24 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा है।
डॉलर
सिद्धू का यह गाना पंजाबी फिल्म ‘डाकुआ दा मुंडा’ में शामिल किया गया था। इस गाने को अब तक 13 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा है।
इस गाने की शूटिंग कनाडा में हुई थी। सिद्धू मूसेवाला का यह गाना 2019 में आया, जिसे अब तक 9 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं।