सब्सक्राइब करें

Son of Sardaar 2-Dhadak 2: बॉक्स ऑफिस पर हिचकोले ले रही 'सन ऑफ सरदार 2', विदाई की कगार पर 'धड़क 2', जानिए कमाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 12 Aug 2025 09:48 PM IST
सार

Son of Sardaar 2-Dhadak 2 Collection: फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' और 'धड़क2' सिनेमाघरों में लगी हुई हैं। जानते हैं आज मंगलवार को 12वें दिन दोनों फिल्मों ने कैसा प्रदर्शन किया है?

विज्ञापन
Son of Sardaar 2 and Dhadak 2 Movie Day 12 Box Office Collection and Latest Earning
धड़क 2-सन ऑफ सरदार 2 - फोटो : सोशल मीडिया

सिनेमाघरों में 'सैयारा' और 'महावतार नरसिम्हा' की आंधी के बीच अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' कहीं दब सी गई है। वहीं, सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की 'धड़क 2' का हाल इससे भी ज्यादा खराब है। हालत यह है कि दोनों फिल्मों की कमाई लाखों में सिमट गई है। 

Trending Videos
Son of Sardaar 2 and Dhadak 2 Movie Day 12 Box Office Collection and Latest Earning
सन ऑफ सरदार 2 - फोटो : एक्स

'सन ऑफ सरदार 2' का कलेक्शन
अजय देवगन, मृणाल ठाकुर, रवि किशन और कुब्रै सेत जैसे सितारों से सजी फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' 01 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज हुई। इस फिल्म की रिलीज से पहले काफी चर्चा हो रही थी। मगर, सिनेमाघरों में लगने के बाद दर्शक बटोरने में यह कामयाब होती नहीं दिखी। अब आलम यह है कि एक पखवाड़ा भी पूरा नहीं हुआ कि फिल्म की कमाई लाखों में आकर टिक गई है। 

Son Of Sardaar 2 Movie Review: घर छोड़ दिया दिमाग, तो हंसाएगी ‘सन ऑफ सरदार 2’; फिल्म में सब पर भारी एक बिहारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Son of Sardaar 2 and Dhadak 2 Movie Day 12 Box Office Collection and Latest Earning
सन ऑफ सरदार 2 - फोटो : यूट्यूब

50 करोड़ रुपये भी नहीं हुआ नेट कलेक्शन
फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' ने कल सोमवार को 11वें दिन 87 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, खबर लिखे जाने तक प्राप्त आकंड़ों के मुताबिक आज मंगलवार को 12वें दिन इस फिल्म ने सिर्फ 79 लाख रुपये का कारोबार किया है। करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस फिल्म का नेट कलेक्शन 43.66 करोड़ रुपये हुआ है।

Son of Sardaar 2 and Dhadak 2 Movie Day 12 Box Office Collection and Latest Earning
'धड़क 2' - फोटो : सोशल मीडिया

टिकट खिड़की से विदाई की कगार पर 'धड़क 2'
फिल्म 'धड़क 2' की हालत 'सन ऑफ सरदार 2' से भी ज्यादा खराब है। शाजिया इकबाल निर्देशित इस फिल्म ने सोमवार को 11वें दिन 50 लाख रुपये का कारोबार किया था। वहीं, आज मंगलवार को 12वें दिन कलेक्शन 53 लाख रुपये हो पाया है। इस फिल्म का नेट कलेक्शन 21.43 करोड़ रुपये है। इसे करीब 40-50 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है। 

विज्ञापन
Son of Sardaar 2 and Dhadak 2 Movie Day 12 Box Office Collection and Latest Earning
धड़क 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@karanjohar

नहीं चला दर्शकों पर जादू
फिल्म 'धड़क' साल 2018 में आई जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर की 'धड़क' का ही सीक्वल है। इसे धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। यह रोमांटिक लव स्टोरी फिल्म है, जिसमें जातिवाद जैसे मुद्दे को भी दिखाया गया है। मगर, दर्शकों की इसे खास प्रतिक्रिया नही मिली है। 'सैयारा' और 'महावतार नरसिम्हा' ने फिल्म को प्रभावित किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed