फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉबी देओल के बाद अब इस एक्ट्रेस का करियर चमकाएंगे सलमान खान, 'रेस-3' में ऐसे करेंगे फिट

Sun, 11 Mar 2018 11:08 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 11 Mar 2018 11:08 AM IST
विज्ञापन
Sonakshi Sinha To Do Cameo In Salman Khan And Bobby Deol Starrer Film Race 3
Salman Sonakshi

पता नहीं सलमान खान क्या करके मानेंगे। अनिल कपूर, जैकलिन फर्नांडीज, बॉबी देओल, साकिब सलीम, डेजी शाह, पूजा हेगड़े, फ्रेडी दारूवाला और आदित्य पंचोली समेत करीब 10 नामचीन स्टार्स की कास्टिंग के बावजूद 'भाईजान' ने फिल्म में एक और हीरोइन को फिट कर दिया है। यही नहीं टीम में इस नए चेहरे की एंट्री तब हुई है जब इसकी शूटिंग के दो शेड्यूल पूरे हो चुके हैं।

Sonakshi Sinha To Do Cameo In Salman Khan And Bobby Deol Starrer Film Race 3
Salman Sonakshi

'बॉलीवुड हंगामा' की खबर के मुताबिक सलमान खान ने अपनी फिल्म 'रेस-3' में सोनाक्षी सिन्हा को कास्ट किया है। सोनाक्षी अगले महीने मिडिल ईस्ट में अपने हिस्से की शूटिंग शुरू करेंगी। हालांकि, इस फिल्म में उनका रोल छोटा (कैमियो) होगा। पर इतना तय है कि 'अकीरा' फेम यह एक्ट्रेस बड़े पर्दे पर सलमान खान के साथ एक्शन सीक्वेंस में नजर आएगी।

Sonakshi Sinha To Do Cameo In Salman Khan And Bobby Deol Starrer Film Race 3
salman and sonakshi

बता दें कि 'रेस-3' से एक्टर बॉबी देओल पूरे 10 सालों बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। बॉबी देओल ने कई दफा सलमान का शुक्रिया अदा किया है कि उनके डूबे करियर को पटरी पर लाने के लिए 'टाइगर' ने उन्हें अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रेस-3' में ब्रेक दिया है। बॉबी देओल के अलावा डेजी शाह भी उम्मीद बांधे बैठी हैं कि इस फिल्म से उनके करियर की नइया भी पार लग जाएगी। वहीं, बैक टू बैक फ्लॉप फिल्मों के बाद सलमान खान की फिल्म में मौका मिलना सोनाक्षी के करियर के लिए भी अहम माना जा रहा है। गौरतलब है कि सलमान खान फिल्म 'रेस-3' के को-प्रोड्यूजर भी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonakshi Sinha To Do Cameo In Salman Khan And Bobby Deol Starrer Film Race 3
Sonakshi Sinha and Salman

हाल ही में सलमान खान ने सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'वेल्कम टू न्यूयॉर्क' में कैमियो किया था। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल ना दिखा सकी। अब जब सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की अगली फिल्म 'दबंग-3' की घोषणा हो चुकी है तो माना जा रहा है कि फिल्म की सफलता सुनिश्चित करने के लिए सलमान खान ने सोनाक्षी सिन्हा को 'रेस-3' में मौका दिया ताकि लोगों के बीच उनकी इमेज मजबूत हो जुके। 'दबंग-3' को लेकर सलमान खान इसलिए भी गंभीर हैं क्योंकि इसे उनके छोटे भाई अरबाज खान प्रोड्यूज कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Sonakshi Sinha To Do Cameo In Salman Khan And Bobby Deol Starrer Film Race 3
dabangg

आम जनता के बीच सोनाक्षी सिन्हा और सलमान खान की जोड़ी सुपरहिट है। यह कपल 'दबंग' सीरीज की तीसरी फिल्म 'दबंग-3' में भी दिखेगा। फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा करेंगे। तलाक के बाद पहली बार अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा फिल्म 'दबंग-3' के लिए साथ आएंगे। दोनों इस फिल्म को साथ मिलकर प्रोड्यूज करेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed