भाजपा की नेता और टिकटॉक की स्टार सोनाली फोगाट के निधन से राजनीति के साथ-साथ मॉडलिंग और एक्टिंग के क्षेत्र में भी शोक की लहर है। अभिनेत्री के निधन से हर कोई स्तब्ध है। महज 42 वर्ष की उम्र में उनके निधन की बात को कोई स्वीकार नहीं कर पा रहा है। कहा जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका निधन हुआ है। सोनाली ने भाजपा की तरफ से 2019 में आदमपुर से विधानसभा चुनाव लड़ा था। भले ही इस लड़ाई में वह कांग्रेस के दिग्गज नेता कुलदीप बिश्नोई से हार गई हों, लेकिन अपनी प्रचार नीति की वजह से वह सुर्खियों में थीं। सोनाली का विवादों से भी पुराना नाता रहा है, तो चलिए आपको सोनाली से जुड़े कुछ विवादों से रूबरू करते हैं।
Sonali Phogat: अधिकारी को थप्पड़ मारने से अभद्र टिप्पणी करने तक, सोनाली फोगाट का विवादों से रहा है पुराना नाता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिकारी को मारा था थप्पड़
सोनाली फोगाट ने मार्केट कमेटी के सचिव को थप्पड़ मार दिया था, जिसके बाद से वह चर्चा में आईं। जून 2020 की बात है जब सोनाली ने हरियाणा किसान अनाज मंडी कमेटी के वरिष्ठ अधिकारी को थप्पड़ मारे थे और चप्पल से भी पीटा था। इस घटना के बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ था।
फेसबुक लाइव के दौरान की अभद्र टिप्पणी
अगस्त 2021 में सोनाली ने फेसबुक लाइव के दौरान अनुसूचित जाति के एक प्रतिबंधित शब्द का इस्तेमाल किया था, जिसके बाद उनको कानूनी तौर पर नोटिस भेजा गया था और सोनाली ने अपनी गलती स्वीकारी थी।
बहन और जीजा के खिलाफ शिकायत
सोनाली फोगाट की शादी उनकी बड़ी बहन के देवर के साथ हुई थी। पिछले साल सोनाली ने अपनी बहन और जीजा के खिलाफ मारपीट और धमकी देने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई थी।
बीच कार्यक्रम से चली गई थीं
हिसार के गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के एक कार्यक्रम में सोनाली फोगाट मंच पर राज्यपाल की कुर्सी के पड़ोस में निदेशक की चेयर पर बैठ गई थीं। जब आयोजकों ने उन्हें नीचे उतरने को कहा तो सोनाली राज्यपाल को राम-राम कहकर वहां से नाराज होकर चली गई थीं।