सोनम कपूर अपने फैशन और स्टाइल को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं । हाल ही में सोनम ने सोशल मीडिया पर सूट-बूट में एक फोटो शेयर की । तस्वीर को देख सोनम के भाई अर्जुन कपूर ने उनका सबके सामने मजाक उड़ा दिया । इसके बाद यूजर्स भी उन्हें ट्रोल करने लगे ।
PHOTOS: सोनम कपूर ने पहने इतने बेतुके कपड़े, पति और भाई ने मिलकर खूब उड़ाया मजाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनम ने अपनी इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, 'हाय, मैं बिग ब्वॉयज क्लब की प्रेसिडेंट हूं ।' इस पर अर्जुन ने कमेंट किया, 'मुझे मेरा सूट वापस चाहिए ।' सोनम ने फोटो में जो सूट पहना है वो बहुत ढीला-ढाला है इसलिए अर्जुन ने ऐसा लिखा ।

इसके बाद फराह खान का भी सोनम की फोटो पर कमेंट आया । उन्होंने लिखा, 'तुम्हारे बाल बहुत प्यारे लग रहे हैं ।' इसके अलावा सोनम के पति आनंद आहूजा ने भी सोनम के इस लुक का मजाक उड़ाते हुए एक तस्वीर शेयर की ।

अर्जुन अक्सर सोशल मीडिया पर अपने भाई-बहनों के साथ मस्ती मजाक करते रहते हैं । कुछ वक्त पहले जाह्नवी कपूर ने लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक किया था । इस इवेंट में अंशुला कपूर और खुशी कपूर भी पहुंची थीं ।

तब अर्जुन ने अंशुला और खुशी की फोटो शेयर करते हुए अपने परिवार के सभी स्टार्स को टैग किया । साथ ही लिखा कि असली शो स्टॉपर तो ये हैं। तुम लोग बचके रहना । इससे पहले अर्जुन अपने चाचा का भी सोशल मीडिया पर मजाक उड़ा चुके हैं ।