{"_id":"5b5d46e44f1c1bab7d8b5427","slug":"sonu-nigam-birthday-special-some-unknown-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"4 साल की उम्र से शादियों में गाने लगे थे सोनू निगम, आज हैं बॉलीवुड के सबसे महंगे सिंगर्स में से एक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
4 साल की उम्र से शादियों में गाने लगे थे सोनू निगम, आज हैं बॉलीवुड के सबसे महंगे सिंगर्स में से एक
Sun, 29 Jul 2018 11:47 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 29 Jul 2018 11:47 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
सोनू निगम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अपनी आवाज से लोगों को दीवाना बनाने वाले सोनू निगम आज बॉलीवुड के सबसे महंगे सिंगर्स में से एक हैं। सोनू निगम का जन्म 30 जुलाई 1973 को हरियाणा के फरीदाबाद में हुआ था। गायिकी का हुनर सोनू निगम को अपने माता-पिता से मिला। बचपन से ही उनका रुझान संगीत की ओर था।
2 of 6
सोनू निगम
सोनू निगम अपने पिता अगम निगम के साथ 4 साल की उम्र से ही स्टेज शो और शादियों में गाने लग लग गए थे। वो स्टेज प्रोग्राम में अक्सर मोहम्मद रफी के गाए गाने गाते थे जिनमें से एक गाना था 'क्या हुआ तेरा वादा'। सोनू निगम की आवाज में यह गाना काफी पसंद किया जाने लगा।
3 of 6
सोनू निगम
गायिकी के करियर को आगे बढ़ाने के लिए सोनू निगम 19 साल की उम्र में पिता के साथ मुंबई पहुंचे। यहां उन्होंने क्लासिकल सिंगर उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान से संगीत का प्रशिक्षण लिया हालांकि मुंबई पहुंचने के बाद सोनू निगम का सफर इतना भी आसान नहीं था और पैसे कमाने के लिए वो लगातार स्टेज शोज करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सोनू निगम
सोनू निगम को पहचान तब मिली जब टी सीरीज ने उनकी आवाज में मोहम्मद रफी के गाए गाने 'रफी की यादें' लॉन्च किया। सोनू निगम ने बतौर सिंगर अपना करियर डेब्यू फिल्म 'जनम' से किया हालांकि यह फिल्म रिलीज नहीं हो सकी। इस बीच उन्होंने कई बी और सी ग्रेड फिल्मों में गाने गाए।
विज्ञापन
5 of 6
सोनू निगम
साल 1995 में सोनू निगम ने टीवी शो सारेगामा होस्ट किया इस शो के बाद सोनू के करियर को एक नई उछाल मिली। इसी बीच वो टी सीरीज के मालिक गुलशन कुमार से मिले जिन्होंने सोनू को फिल्म 'बेवफा सनम' में गाने का मौका दिया। फिल्म में उनका गाया गाना 'अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का' सुपरहिट रहा। इसके बाद सोनू निगम ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।