फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मशहूर एक्ट्रेस की बेटी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इस वजह से लंबे समय से थीं परेशान

Sun, 29 Jul 2018 11:26 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 29 Jul 2018 11:26 AM IST
विज्ञापन
telugu actress annapurna daughter keerthi committed suicide

तेलुगू सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस अन्नपूर्णा की बेटी कीर्ति ने शनिवार को फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। एक्ट्रेस का घर हैदराबाद की श्रीनगर कॉलोनी में है जहां सुबह शव पंखे से लटका मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

telugu actress annapurna daughter keerthi committed suicide

जानकारी के मुताबिक, तीन साल पहले कीर्ति की शादी बेंगलुरु के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर वेंकटकृष्णा के साथ हुई थी। कीर्ति के पति शुक्रवार देर रात 2 बजे घर पहुंचे उस वक्त कीर्ति सो रही थीं। वेंकटकृष्णा दूसरे कमरे में सो गए, जब वो सुबह उठे तो कीर्ति का शव पंखे से लटका हुआ मिला।

telugu actress annapurna daughter keerthi committed suicide

कीर्ति पिछले कुछ समय से मानसिक बीमारी से जूझ रही थीं। उनका इलाज भी चल रहा था। बताया जा रहा है कीर्ति को 6 महीने पहले पता चला कि उनकी ढाई साल की बेटी बोल नहीं सकती, जिसकी वजह से वो और परेशान रहने लगीं और डिप्रेशन में चली गईं। खबरों की मानें तो एक्ट्रेस अन्नपूर्णा ने कीर्ति को गोद लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
telugu actress annapurna daughter keerthi committed suicide

शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस का कहना है कि बीमार रहने के चलते कीर्ति ने सुसाइड किया है। फिलहाल पुलिस ने कीर्ति की मौत को संदिग्ध मानते हुए मामला दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए हैदराबाद स्थित उस्मानिया अस्पताल भेज दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed