लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों की मदद के बाद सोनू सूद को जरूरतमंदों का 'मसीहा' कहकर बुलाया जाने लगा। कोरोना कॉल में लॉकडाउन के तुरंत बाद अभिनेता ने हजारों प्रवासियों को उनके घर पहुंचाने का काम किया। सोनू सूद अभी भी लोगों की मदद कर रहे हैं। ट्विटर पर वो लगातार सक्रिय रहते हैं और कई बार अपने मजाकिया अंदाज में यूजर्स के जवाब भी देते हैं।
सोनू सूद से यूजर ने मालदीव पहुंचाने के लिए कहा, अभिनेता का जवाब सुन आप भी हंस पड़ेंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब एक यूजर ने उनसे मालदीव पहुंचाने के लिए कहा। यूजर ने सोनू सूद को टैग करते हुए लिखा कि ‘सर, मुझे मालदीव जाना है, पहुंचा दो ना।‘ सोनू सूद ने जवाब में लिखा- ‘साइकिल पर जाओगे या रिक्शा पर भाई?‘ अभिनेता के इस ट्वीट के बाद कई यूजर्स ने फनी कमेंट किए।
साइकल पे जाओगे यां रिक्षा पे भाई ? https://t.co/RskTEsWT03
एक यूजर ने लिखा कि ‘उसके लिए प्राइवेट जेट खरीद दीजिए। अगले दिन कोई आपसे कहेगा कि रॉकेट से मंगल पर पहुंचा दो।‘
Buy him a private jet @SonuSood
Next day the other would be asking for a rocket to reach Mars.
😂😂
एक अन्य यूजर ने लिखा कि ‘आ जा भाई तू मेरे पास आ। मेरे पास अलादीन की चटाई है तुझे मालदीव क्या मंगल तक पहुंचा देता।‘
Aaja Bhai tu mere pass aaa .mere pass aladin ki chataayi hai tujhe Maldives kya mangal tak pahucha deta 🌚
बीते दिनों कुछ यूजर्स ने सोनू सूद के एक ट्वीट पर सवाल उठाए थे। दरअसल ट्वविटर पर एक शख्स ने अपने बच्चे की हार्ट सर्जरी के लिए मदद मांगी थी। ट्रोल करने वालों का कहना था कि शख्स ने सोनू सूद को टैग भी नहीं किया ऐसे में उन्हें पता कैसे चला। सोनू सूद ने ट्रोल करने वालों को करारा जवाब देते हुए बच्चे और उसके परिवार वालों की तस्वीर साझा की। साथ ही अस्पताल के कागजात भी थे। इसके साथ सोनू सूद लिखा कि ‘मामला यहां दिल का था इसलिए शायद कुछ लोग मात खा गए। तारीख का हिसाब समझने के लिए, किसी बच्चे की हार्ट सर्जरी जरूर करवाएं। क्योंकि एक दिन में एक लाख लोगों की मदद, सुनने में कुछ समय लग ही जाता है। बच्चा भर्ती हो गया है, उसे फूल भेजना मत भूलना। ऐसे ही प्यार दें और प्रेरित करते रहें।‘
मामला यहाँ दिल का था इसलिए शायद कुछ लोग मात खा गए।तारीख़ का हिसाब समझने के लिए,किसी बच्चे की हार्ट सर्जरी जरूर करवाए 02067083686,क्योंकि 1 दिन में 1 लाख लोगो की मदद सुनने में कुछ समय लग ही जाता है।बच्चा भर्ती हो गया है, उसे फूल भेजना मत भूलना।ऐसे ही प्यार दें और प्रेरित करते रहें pic.twitter.com/fR4V7tbslK