{"_id":"5acde2124f1c1bca3d8b481c","slug":"sonu-sood-first-looks-in-kangana-ranaut-s-film-manikarnika-the-queen-of-jhansi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मणिकर्णिका में कुछ ऐसा होगा सोनू सूद का लुक, मराठी कॉस्ट्यूम में आए नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मणिकर्णिका में कुछ ऐसा होगा सोनू सूद का लुक, मराठी कॉस्ट्यूम में आए नजर
Thu, 12 Apr 2018 06:19 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 12 Apr 2018 06:19 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
manikarnika
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोत की आने वाली पीरियड ड्रामा फिल्म 'मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म की शूटिंग जयपुर और जोधपुर के बाद खबर है कि फिल्म के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग मुंबई की फिल्मसिटी में हो रही है। यह फिल्म बॉलीवुड की काफी महंगी वुमन ओरिएंटेड फिल्म है।
2 of 5
sonu sood
इसी बीच, फिल्म में सोनू सूद के लुक के बारे में चर्चाएं गर्म हैं। बता दें कि फिल्म की शूटिंग के दौरान कंगना को कई बार चोट भी लगी है। फिल्म में कंगना के अलावा अभिनेता सोनू सूद भी एक मुख्य भूमिका में होंगे। वह फिल्म में वीर योद्धा सदाशिव का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।
3 of 5
sonu sood
फिल्म की शूटिंग के दौरान की कुछ ऐसी तस्वीरें ऑनलाइन लीक हुई हैं, जिनमें सोनू सूद को ट्रेडिशनल मराठी परिधानों में देखा जा रहा है। इन तस्वीरों में सोनू सूद का योद्धा वाला लुक बेहद खास नजर आ रहा है। जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
manikarnika
बता दें कि मणिकर्णिका की कहानी 'विजेंद्र प्रसाद' द्वारा लिखी गई है और इसका निर्देशन साउथ के डायरेक्टर कृष ने किया है। फिल्म में कंगना के अलावा एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे भी मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन
5 of 5
अंकिता फिल्म में झलकारी बाई की भूमिका में नजर आने वाली हैं। उनकी यह डेब्यू फिल्म है। यह फिल्म 27 अप्रैल 2018 में रिलीज होगी। इस फिल्म में कंगना रनोत रानी लक्ष्मीबाई की भूमिका में होंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।