फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonu Sood: सोनू सूद ने दी गणपति बप्पा को विदाई, परिवार संग विधि-विधान से किया विसर्जन

Mon, 05 Sep 2022 01:53 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 05 Sep 2022 01:53 AM IST
विज्ञापन
sonu sood ganpati bappa visarjan with family see photos
सोनू सूद गणपति बप्पा का पूजन करते हुए - फोटो : social media

गणपति विसर्जन की धूम पूरे देश में देखने को मिल रही है। आम जन से लेकर सेलेब्स ने भी गणेश चतुर्थी के दिन अपने घर गणपति बप्पा का स्वागत किया है। श्रद्धानुसार लोग दो दिन, तीन या पांच दिन की सेवा के बाद अगले बरस बप्पा की वापसी की कामना के साथ उन्हें विदाई दे रहे हैं। इसी क्रम में अभिनेता सोनू सूद ने भी परिवार संग विघ्नहर्ता का पूरे विधि विधान के साथ विसर्जन किया।

sonu sood ganpati bappa visarjan with family see photos
सोनू सूद बप्पा का विसर्जन करने जाते हुए - फोटो : insta

सोनू सूद ने भी गणेश चतुर्थी के दिन अपने घर बप्पा की स्थापना की थी, अब पांच दिनों की सेवा के बाद उन्होंने पूरे विधि-विधान से बप्पा को विदाई दी। अभिनेता ने पत्नी और बेटे के साथ पहले गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना की और इसके बाद उन्होंने उन्होंने बेटे के साथ गणपति जी का विसर्जन किया।

sonu sood ganpati bappa visarjan with family see photos
सोनू सूद बप्पा विसर्जन करने जाते हुए - फोटो : ins

कोरोना महामारी में लॉकडाउन के बाद से ही सोनू सूद लोगों के बड़े मददगार के रूप में उभरे हैं। उन्होंने न केवल पर्दे पर बल्कि असल जिंदगी में भी खुद को हीरो साबित किया है। वह अब भी देश के अलग-अलग राज्यों , शहरों और गांवों तक के लोगों की लगातार मदद कर रहे हैं। अभिनेता को देश भर में खूब प्यार दिया जाता है और विसर्जन के दौरान भी वहां भारी भीड़ जमा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
sonu sood ganpati bappa visarjan with family see photos
सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बात करें वर्क फ्रंट की तो सोनू सूद कुछ समय पहले फिल्म पृथ्वीराज में नजर आए थे। यह फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल न दिखा पाई हो लेकिन चंदबरदाई के किरदार में सोनू सूद के अभिनय को काफी सराहना मिली। रियल जिंदगी में तो लोग सोनू सूद के फैन हैं लेकिन वह पर्दे पर सकारात्मक से ज्यादा नकारात्मक किरदारों में हिट हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed