'मसीहा', 'रियल लाइफ हीरो', 'धरती का भगवान' आजकल लोग अभिनेता सोनू सूद को इन नामों से भी पुकारने लगे हैं। सोनू सूद ने उस वक्त लोगों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया जब लोग कोरोना काल में अपने घर पहुंचने के लिए भटक रहे थे, रो रहे थे और मदद की गुहार लगा रहे थे। अभिनेता ने बिना किसी स्वार्थ के लोगों की मदद की और आज उन्हें पूरी दुनिया सलाम कर रही है। चाहे देश में हो या विदेश में सोनू सूद के नाम का परचम लहरा रहा है। सोनू ने अब तक ना जाने कितने लोगों को घर पहुंचाया, कितने लोगों का इलाज करवाया और सुविधाएं पहुंचाई। वहीं सोनू सूद एक पारिवारिक व्यक्ति हैं जो समाज सेवा के साथ साथ घर पर भी अपना पूरा समय देते हैं। इसके साथ ही वे फनी वीडियोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में सोनू का एक और फनी वीडियो सामने आया है।
वीडियो: चप्पल बेचने वाले के साथ गुफ्तगू करते नजर आए सोनू सूद, डिस्काउंट मांगने पर मिला ये जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनू ने जो वीडियो शेयर किया उसमें आप देख सकते हैं कि दोनों के बीच मजेदार बातें हो रही हैं। इस दौरान वे उससे चप्पलों का दाम पूछते हैं और डिस्काउंट के लिए पूछते हैं। सोनू सूद से मिलकर वो शख्स भी काफी खुश है। बातचीत के दौरान सोनू इसी दौरान मजाक में पूछ लेते हैं कि मेरे नाम पर आप इन चप्पलों पर कितना डिस्काउंट दोगे।
इसके जवाब में ठेले वाला कहता है कि वो सोनू सूद के नाम पर 20 पर्सेंट का डिस्काउंट खरीदारों को दे देगा। इसपर दोनों लोग हंसने लग जाते हैं।
साथ ही सोनू सूद ने अपने फैंस से रिक्वेस्ट की है कि वे इस ठेले से चप्पल खरीदें। सोनू वीडियो में ये भी कहते नजर आ रहे हैं कि उनका नाम अगर आप लेंगें तो तो चप्पल पर डिस्काउंट भी मिलेगा। सोनू सूद ने वीडियो के साथ ही कैप्शन में लिखा कि- हमारा चप्पल शोरूम। मेरे नाम पर 20 पर्सेंट का डिस्काउंट।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनू जल्द ही कई फिल्मों में भी नजर आएंगे। आखिरी बार सोनू रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'सिंबा' में विलेन के किरदार में नजर आए थे। अब सोनू सूद फिल्म 'पृथ्वीराज' में काम कर रहे हैं। बता दें इस फिल्म से मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकीं मानुषी छिल्लर बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। साथ ही सोनू कुछ साउथ की फिल्मों में भी काम कर रहे हैं।