फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonu Sood: हिंदी सिनेमा में फिर हीरो बनने की सोनू सूद की कोशिशें बेकार, लौटकर फिर पहुंचे तेलुगू में विलेन बनने

Fri, 15 Apr 2022 07:59 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 15 Apr 2022 07:59 AM IST
सार

हाल ही में रिलीज हुए फिल्म आचार्य के ट्रेलर में यूं तो बहुत कुछ ऐसा था जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। लेकिन इस ट्रेलर में एक किरदार ऐसा भी नजर आया जिसकी एक झलक ने सबको आकर्षित कर लिया।

विज्ञापन
Sonu Sood's efforts to become a hero in Hindi cinema again waste returned again to become a villain in Telugu film acharya
फिल्म आचार्य में सोनू सूद - फोटो : social media

हाल ही में रिलीज हुए फिल्म आचार्य के ट्रेलर में यूं तो बहुत कुछ ऐसा था जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। लेकिन इस ट्रेलर में एक किरदार ऐसा भी नजर आया जिसकी एक झलक ने सबको आकर्षित कर लिया। फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता सोनू सूद बड़े पर्दे पर अपने खलनायक वाले किरदार के काफी मशहूर हैं। साउथ फिल्मों में जाने- माने विलेन सोनू सूद ने हीरो बनने की चाह में बॉलीवुड की तरफ रुख किया था। हालांकि, हिंदी सिनेमा में कुछ खास किरदार ना मिलने की वजह से लगता है सोनू सूद एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में लौट आए हैं। 

 

Sonu Sood's efforts to become a hero in Hindi cinema again waste returned again to become a villain in Telugu film acharya
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

अपने खुंखार किरदारों के मशहूर अभिनेता के जीवन में एक समय ऐसा भी था जब उन्हें साउथ फिल्मों में नकारात्मक किरदार मिलने तक बंद हो गए थे। इसकी वजह जान आप खुद भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल, कोरोना काल में अभिनेता ने जरूरतमंदों की जमकर मदद की थी। ऐसे में लोगों की मदद कर महीसा बने सोनू सूद को फिल्म मेकर्स ने अपनी फिल्मों में खलनायक का किरदार देने से इनकार कर दिया।

Sonu Sood's efforts to become a hero in Hindi cinema again waste returned again to become a villain in Telugu film acharya
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ इंडस्ट्री में विलेन बन नाम कमाने वाले सोनू सूद ने साल 1999 में तमिल फिल्म काल्लाझगर और नैंजीनीले से अपना डेब्यू किया। इसके बाद उनकी प्रतिभा को देखते हुए उन्हें की फिल्मों में विलेन की भूमिका मिलने लगी। विलेन बन अपनी पहचान बनाने वाले सोनू सूद में मन में पर्दे पर हीरो बनने की चाह अब भी जिंदा थी। अपनी इसी इच्छा को पूरा करते हुए उन्होंने साल 2002 में बॉलीवुड फिल्म शहीद-ए-आजम में भगत सिंह की भूमिका निभाकर सबका दिल जीता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonu Sood's efforts to become a hero in Hindi cinema again waste returned again to become a villain in Telugu film acharya
सोनू सूद - फोटो : Instagram

इसके बाद सोनू सूद ने युवा, आशिक बनाया आपने, जोधा अकबर, सिंह इज किंग, दबंग, आर राजकुमार, शूटआउट एट वडाला, तूतक तूतक तूतिया, पलटन और सिंबा जैसी फिल्मों में भी काम किया। लेकिन इन फिल्मों में वह महज सहायक कलाकार ही बन पाए। ऐसे में बड़े पर्दे पर हीरो बनने में नाकाम रहे सोनू सूद ने एक बार फिर अपने पुराने किरदार को अपना लिया है। 

विज्ञापन
Sonu Sood's efforts to become a hero in Hindi cinema again waste returned again to become a villain in Telugu film acharya
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood

हाल ही में सामने आए राम चरण और चिरंजीवी स्टारर फिल्म आचार्य के ट्रेलर में अभिनेता सोनू सूद फिर अपने खलनायक वाले अंदाज में नजर आए। फिल्म के ट्रेलर में भले ही एक्टर की एक झलक दिखाई गई हो, लेकिन इस एक झलक को देख यह साफ हो गया है कि सोनू सूद ने अपने पुराने किरदार में एक बार फिर से एंट्री कर ली है। अभिनेता की यह फिल्म इसी साल 29 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 

इन फिल्मों में भी बतौर खलनायक नजर आए सोनू सूद- 

  • अरुंधति
  • दबंग
  • अथाडु
  • सिंबा
  • अशोक 
  • ज्युलाई
  • आर. राजकुमार

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed