थाला अजित ने अपने अभिनय से साउथ इंडस्ट्री में अलग ही पहचान बनाई है। उनके फैंस की कोई कमी नहीं है। उनकी फिल्मों को देखना दर्शक खूब पसंद करते हैं। इन दिनों थाला अजित नॉर्थ इंडिया की यात्रा पर निकले हुए हैं और खास बात यह है कि ये यात्रा वे अपनी खुद की बाइक से कर रहे हैं। थाला अजित ने अपने बाइक वाले लुक की तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में वे बेहद ही कूल अवतार में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस उनके इस लेटेस्ट लुक की खूब सराहना कर रहे हैं। यह कोई पहली बार नहीं है जब थाला अजित बाइक ट्रीप पर निकले हों इससे पहले भी वे ऐसा कर चुके हैं। वे कुछ सालों पहले बाइक से ही पुणे से लेकर चेन्नई तक की बाइक ट्रीप कर चुके हैं। बाइक राइडर्स के लिए वे प्रेरणा के रूप में सामने आ रहे हैं। देखिए थाला अजित की बाइक के साथ यह लेटेस्ट तस्वीरें।
South: लाखों की बाइक से सिक्किम घूमने निकले अजित, तस्वीरें हुईं वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लग रहे हैं प्रोफेशनल राइडर
तस्वीरों में थाला अजित भारी बाइक के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने बाइकर जैकेट, सफेद रंग का हेलमेट, ग्लव्स, सेफ्टी शूज, बाइकर गियर पहने हुए हैं। वे इन तस्वीरों में अपनी बाइक के साथ किसी प्रोफेशनल राइडर की तरह नजर आ रहे हैं।
मौसम है जबरदस्त
थाला अजित की इन तस्वीरों में पर्वत, भीगी हुई रोड और प्रकृति के खूबसूरत नजारे दिखाई दे रहे हैं। तय बात है कि थाला अजित इन्हीं चीजों का आनंद उठाने सड़कों पर अपनी बाइक उठाकर इस तरह से निकल पड़े हैं। वे सभी तस्वीरों में बाइक के साथ ही पोज कर रहे हैं।
इस बाइक से निकले हैं घूमने
थाला अजित अपने साथ बीएमडब्ल्यू आर 1200 जीएस लेकर निकले हैं। गाड़ी की कीमत 18 से 20 लाख के बीच है। गाड़ी को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया परकई सारे फैन पेज उनकी इस तस्वीर को अबतक साझा कर चुके हैं।
फैंस इसलिए भी बहुत उत्साहित हैं क्योंकि थाला अजित जल्द ही फिल्म वलिमाई में नजर आने वाले हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर बोनी कपूर है और 11 जुलाई को उनके द्वारा ही फिल्म का पोस्टर ट्विटर पर साझा किया था जिसमें कि सुपरस्टार थाला अजित शानदार अवतार में नजर आ रहे हैं।