{"_id":"5cf3a395bdec22071a389e39","slug":"sridevi-boney-kapoor-wedding-anniversary-special-and-love-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीदेवी के दिल में प्यार जगाने के लिए बोनी ने उठाया था हैरतअंगेज कदम, बेहद रोमांचक है लव स्टोरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्रीदेवी के दिल में प्यार जगाने के लिए बोनी ने उठाया था हैरतअंगेज कदम, बेहद रोमांचक है लव स्टोरी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sun, 02 Jun 2019 03:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Sridevi and Boney Kapoor
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के विख्यात डायरेक्टर बोनी कपूर और स्व. एक्ट्रेस श्रीदेवी की आज शादी की 23वीं सालगिरह है। शायद ही लोग जानते हों कि इन दोनों के एक होने की राह में कितने रोड़े आए। इन दोनों की लाइफ का हर किस्सा काफी दिलचस्प और मजेदार है। आपको बताते हैं कि बोनी कपूर ने ही पहले श्रीदेवी को प्रपोज किया था क्योंकि वो श्रीदेवी के प्यार में पागल थे जबकि श्रीदेवी उन्हें भाव ही नहीं देती थीं। लेकिन बोनी ने हिम्मत नहीं हारी।
2 of 5
boney sri devi
श्रीदेवी के करीब रहने के लिए उन्होंने एक हैरतंगेज कदम उठाया था। ये बात तब कि है जब बोनी कपूर अपने छोटे भाई अनिल कपूर को लेकर फिल्म 'मिस्टर इंडिया' बना रहे थे। उन्होंने फैसला किया कि वो इस फिल्म में श्रीदेवी को कास्ट करेंगे। लेकिन उन्हें उन तक पहुंचने का कोई जरिया नहीं मिल रहा था। इसके लिए बोनी ने श्रीदेवी की मां को कॉन्टैक्ट किया। लेकिन श्रीदेवी की मां ने फिल्म के लिए ज्यादा पैसों की डिमांड कर दी।
3 of 5
boney kapoor
- फोटो : social media
बोनी कपूर श्रीदेवी के प्यार में इस कदर पागल थे कि श्रीदेवी की मां ने उनसे जितनी फीस मांगी थी वो उससे भी ज्यादा फीस देने के लिए तैयार हो गए। ये सब उन्होंने इसलिए किया जिससे वो श्रीदेवी के साथ समय बिता सकें। लेकिन बोनी की मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुई थी। ये उस समय की बात है जब बोनी की शादी नहीं हुई थी। फिर हालात कुछ ऐसे बने कि बोनी ने मोना कपूर से शादी कर ली। वहीं श्रीदेवी अपने काम में बिजी हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
boney sri devi
शादी के बाद भी बोनी मन ही मन श्रीदेवी को चाहते रहे। शादी के बाद भी वो श्रीदेवी के करीब आने का बहाना ढूंढते रहते थे। एक समय ऐसा आया जब श्रीदेवी की मां बीमार हो गईं और उनका लंबा इलाज चला। उस मुश्किल दौर में बोनी ने श्रीदेवी का खूब साथ दिया। हर तरह से उनका सहयोग किया। यहां तक कि उनकी मां का जितना भी कर्ज था वो भी बोनी कपूर ने चुकाया। इससे श्रीदेवी बेहद प्रभावित हुईं।
विज्ञापन
5 of 5
sridevi boney kapoor
इसी दौरान श्रीदेवी और मिथुन के भी अफेयर के किस्से थे। मिथुन को शक था कि श्रीदेवी उन्हें धोखा दे रही हैं। मिथुन को भरोसा दिलाने के लिए श्रीदेवी ने बोनी को राखी बांध दी थी, लेकिन पहले से शादीशुदा मिथुन पत्नी को छोड़ने को तैयार नहीं थे, इसलिए श्रीदेवी ने बोनी का हाथ थाम लिया। बोनी कपूर के बेटे अर्जुन को लगता रहा कि उनकी मां और पापा श्रीदेवी की वजह से अलग हुए हैं। श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन में बहनों के लिए प्यार जागा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।