फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीदेवी मामले में बोनी कपूर से दुबई पुलिस ने नहीं की पूछताछ, ये बड़ी वजह आई सामने

Tue, 27 Feb 2018 12:26 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 27 Feb 2018 12:26 PM IST
विज्ञापन
Sridevi death case Boney Kapoor not interrogated by Dubai Police
sridevi
श्रीदेवी के निधन का रहस्य और गहराता जा रहा है। श्रीदेवी के अचानक निधन के मामले को एक नाटकीय मोड़ देते हुए दुबई की सरकार ने सोमवार को कहा कि उनकी मौत होटल के बाथटब में दुर्घटनावश डूबने से हुई। वहीं गल्फ न्यूज के अनुसार श्रीदेवी के खून में अल्कोहल की मात्रा थी। इस दौरान श्रीदेवी अपना बैलेंस खो बैठीं और बाथटब में गिर गईं। जिसकी वजह से उनका निधन हो गया। इसी के साथ एक और खबर आ रही थी कि श्रीदेवी मामले में उनके पति बोनी कपूर से पूछताछ की गई।
Sridevi death case Boney Kapoor not interrogated by Dubai Police
Sridevi - फोटो : Instagram
लेकिन फिलहाल इस खबर में किसी भी तरह की सच्चाई नहीं है। दुबई पुलिस के अनुसार, बोनी कपूर से सोमवार को किसी भी तरह की पूछताछ नहीं की गई है। मीडिया में बोनी कपूर से पूछताछ की खबर निराधार है। UAE के अखबार खलीज टाइम्स ने इस मामले की पुष्टि की है।
Sridevi death case Boney Kapoor not interrogated by Dubai Police
श्रीदेवी
हालांकि पुलिस जांच प्रक्रियाओं के अनुसार, दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने रविवार की सुबह अपनी गवाही दी क्योंकि निधन के समय वह श्रीदेवी के पास ही थे। दुबई पुलिस ने अब इस मामले को दुबई पब्लिक प्रॉसिक्यूशन को सौंप दिया है जिस कारण श्रीदेवी के परिजनों को शव लेने के लिए सरकारी वकील की इजाजत का इंतजार करना पड़ रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sridevi death case Boney Kapoor not interrogated by Dubai Police
Sridevi
परिवार के एक करीबी सूत्र ने 'खलीज टाइम्स' को बताया, बोनी मुंबई से शाम करीब 5.30 बजे जुमेरा एमिरेट्स टॉवर्स होटल में श्रीदेवी के कमरे में उन्हें डिनर डेट के लिए सरप्राइज देने पहुंचे थे। बोनी ने उन्हें जगाया और दोनों ने करीब 15 मिनट तक बात की। इसके बाद श्रीदेवी बाथरूम में गईं। 15 मिनट बीत जाने के बाद जब श्रीदेवी बाहर नहीं आईं तो बोनी ने दरवाजा खटखटाया। 
विज्ञापन
Sridevi death case Boney Kapoor not interrogated by Dubai Police
श्रीदेवी के निधन पर प्रशंसकों ने जताया शोक
जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो बोनी ने ताकत लगाकार दरवाजा खोला और देखा कि श्रीदेवी पानी से भरे बाथटब में बेहोश पड़ी हैं। उन्होंने कहा, 'बोनी ने उन्हें उठाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं उठीं तो उन्होंने अपने एक मित्र को बुलाया। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया और उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। दुर्घटनावश डूबने की इस ताजा खबर से श्रीदेवी की मौत को लेकर बना रहस्य और गहरा गया है। उनके परिवार ने अभिनेत्री की मौत के बाद दिए गए शुरुआती बयान के बाद से कुछ नहीं कहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed