सिनेमा को 'बाहुबली' जैसी सुपरहिट फिल्म दे चुके निर्देशक एसएस राजमौली एक बार फिर सुर्खियों में हैं। राजामौली की अपकमिंग फिल्म आरआरआर है जिसमें न सिर्फ बॉलीवुड और टॉलीवुड बल्कि दिग्गज विदेशी सेलेब्स भी नजर आएंगे। विदेशी सेलेब्स की लिस्ट में एक नाम जेम्स बॉन्ड सीरीज की एक अभिनेत्री का भी नाम शामिल है।
राजामौली की 'RRR' में दिखेंगे ये विदेशी सितारे, 'थॉर' और 'जेम्स बॉन्ड' में आ चुके हैं नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजामौली की आरआरआर में राम चरन तेजा और एनटीआर जूनियर लीड रोल्स में हैं। इसके साथ ही फिल्म में अजय देवगन और आलिया भट्ट भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। मूल रूप से तेलुगू में बन रही आरआरआर एक पीरियड फिल्म है। फिल्म की कहानी दो स्वतंत्रता सेनानियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्होंने ब्रिटिश हुकूमत के साथ हैदराबाद के निजाम के खिलाफ जंग लड़ी थी।
वहीं फिल्म में विदेशी सेलेब्स की बात करें तो इस लिस्ट में पहला नाम ओलिविया मॉरिस का है। वहीं खबर है कि ओलिविया के अलावा फिल्म में आयरिश एक्ट्रेस एलिसन डूडी भी नजर आएंगी। एलिसन ने जेम्स बॉन्ड फिल्म 'अ व्यू टू अ किल' से फिल्मों में डेब्यू किया था, जो 1985 में रिलीज हुई थी। फिल्म 'अ व्यू टू अ किल' के अलावा इंडियाना जोंस एंड द लास्ट क्रूसेड और द एक्टर्स जैसी फिल्मों में भी एलसिन नजर आ चुकी हैं। वहीं आखिरी बार वो फिल्म डिवीजन 19 में नजर आई थीं। फिल्म 2017 में रिलीज हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक आरआरआर में एलिसन के किरदार का नाम लेडी स्कॉट है।
Welcome aboard #OliviaMorris @OliviaMorris891! We are happy to have you play the female lead #JENNIFER. Looking forward for the shoot. #RRRMovie #RRR. pic.twitter.com/7ZUtyLt6bq
इन दोनों विदेशी सेलेब्स के अलावा फिल्म में रेस्टीवेंसन में नजर आएंगे। रेस्टीवेंसन फिल्म में स्कॉट नाम के ब्रिटिश का नेगेटिल रोल निभा रहे हैं। थॉर-रैग्नारोक, द ट्रांस्पोर्टर- रीफ्यूल्ड और एक्सीडेंट मैन जैसी कई फिल्मों में रेस्टीवेंसन नजर आ चुके हैं।
#RayStevenson, it’s a pleasure to have you play the lead antagonist #SCOTT in #RRRMovie. Can't wait to begin shooting with you. #RRR. pic.twitter.com/T0nZnHlMxy
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का बजट 350-400 करोड़ के बीच है। वहीं फिल्म 30 जुलाई 2020 को 10 भाषाओं में रिलीज की जाएगी। फिल्म को लेकर अभी से ही फैंस काफी एक्साइटिड हैं और जल्द से जल्द फिल्म को देखना चाहते हैं।
Welcome to Indian cinema, #AlisonDoody! Had a wonderful time shooting for your first schedule... We are glad to have you play lead antagonist #LADYSCOTT in #RRRMovie! #RRR pic.twitter.com/ELNUUS0g32