स्त्री 2 ने सिनेमाघरों में धमाकेदार अंदाज में दस्तक दी है। फिल्म को टिकट खिड़की पर रिलीज हुए महज चार ही दिन हुए और इसने अपनी ही फिल्म के पहले भाग को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म की लगातार हो रही शानदार कमाई से अब स्त्री 2 के 500 करोड़ के क्लब में पहुंचने की संभावनाएं भी बननी शुरू हो गई हैं। हालांकि, मंडे टेस्ट के बाद ही यह पता लग सकेगा कि फिल्म इस प्रतिष्ठित क्लब में शामिल हो पाएगी या नहीं। आइए जानते हैं कि चौथे दिन फिल्म ने टिकट खिड़की पर कितनी कमाई की।
Stree 2 Box Office Collection Day 4: लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा 'स्त्री 2' का जादू, चौथे दिन हुई बंपर कमाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्त्री 2 श्रद्धा कपूर के करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई है। पहले दिन से ही फिल्म ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। पिछले तीन दिनों में फिल्म ने धांसू कमाई कर दिग्गजों को भी हैरान कर दिया है। पेड प्रीव्यू मिलाकर फिल्म ने गुरुवार को 60.3 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
वहीं, शुक्रवार को फिल्म ने मजबूत पकड़ बनाए रखी और 31.4 करोड़ रुपये का कारोबार कर डाला। तीसरे दिन फिल्म की कमाई में लगभग 40 फीसदी का उछाल नजर आया। शनिवार को स्त्री 2 ने 43.85 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की।
Raksha Bandhan Special: रक्षाबंधन पर दिखेगा महासंगम, 'अनुपमा' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का होगा मिलन
शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक चौथे दिन भी फिल्म ने बंपर कमाई की है। खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 44.17 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था। माना जा रहा है कि देर तक फिल्म की कमाई का आंकड़ा 50 करोड़ के पार जा सकता है।
इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के अलावा राजकुमार राव, अभिषेक बैनर्जी और अपारशक्ति खुराना और पंकज त्रिपाठी भी नजर आए हैं। इसका निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। फिल्म में अक्षय कुमार और तमन्ना भाटिया ने विशिष्ट भूमिकाएं निभाकर खूब वाहवाही लूटी है।
Alpha: 'अल्फा' में हुई इस सुपरस्टार की एंट्री! फिल्म को सुपरहिट बनाने के लिए निर्माताओं ने चला बड़ा दांव