{"_id":"5ffc30518ebc3e30b91cb3fd","slug":"subaskaran-allairajah-lyca-productions-in-hindi-cinema-starts-good-luck-jerry-with-jahnvi-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जान्हवी कपूर ने शुरू की इस नई फिल्म की शूटिंग, दिग्गज तमिल फिल्म कंपनी की हिंदी सिनेमा में एंट्री","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जान्हवी कपूर ने शुरू की इस नई फिल्म की शूटिंग, दिग्गज तमिल फिल्म कंपनी की हिंदी सिनेमा में एंट्री
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Mon, 11 Jan 2021 04:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
जान्हवी कपूर इन गुडलक जेरी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा में एक बड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनी की चुपचाप आमद हो गई है। अब तक तमिल सिनेमा में निवेश करते रहे श्रीलंकाई मूल के ब्रिटिश नागरिक सुभाषकरण अलीराजा की पहली पहली हिंदी फिल्म ‘गुडलक जेरी’ की शूटिंग सोमवार से पंजाब में शुरू हो गई। सुभाषकरण ब्रिटेन की अग्रणी मोबाइल कंपनी लाइका के मालिक हैं, इनकी फिल्म निर्माण कंपनी ने तमाम बड़े बजट की तमिल फिल्में जैसे ‘काथ्थी’. ‘2.0’ और ‘दरबार’ आदि हाल के बरसों में बनाई हैं।
2 of 6
जान्हवी कपूर
- फोटो : instagram
लाइका प्रोडक्शंस ने हिंदी में फिल्म निर्माण के लिए निर्माता महावीर जैन की कंपनी सनडायल एंटरटेनमेंट और निर्माता निर्देशक आनंद एल राय की कंपनी कलर येलो प्रोडक्शंस से हाथ मिलाया है। सूत्र ये भी बताते हैं कि करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस से भी लाइका प्रोडक्शंस के प्रतिनिधियों की बातें होती रही हैं और दोनों के साथ मिलकर किसी बड़े प्रोजेक्ट का एलान करने की खबर कभी भी आ सकती है। यह एलान फिल्म ‘तख्त’ को फिर से शुरू करने से संबंधित होने की संभावना है। डिजनी के स्वामित्व में आने के बाद फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने इस प्रोजेक्ट से हाथ खींच लिए थे।
3 of 6
जान्हवी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइका प्रोडक्शंस की जिस पहली हिंदी फिल्म का नाम सोमवार को सामने आया, उसका नाम है ‘गुड लक जेरी’ और इसमें जान्हवी कपूर लीड रोल करती दिखेंगी। पिछले हफ्ते ही 39 करोड़ रुपये में अपना नया घर खरीदने के लिए चर्चा में आईं इस युवा अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस फिल्म के बारे में जानकारी साझा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
जान्हवी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'गुड लक जेरी' वर्ष 2018 में आई तमिल भाषा की क्राइम कॉमेडी फिल्म 'कोलमावू कोकिला' की रिमेक है जिसमें तमिल फिल्मों की सुपरस्टार अभिनेत्री नयनतारा ने मुख्य भूमिका निभाई। सिद्धार्थ सेनगुप्ता के निर्देशन में बनने रही फिल्म 'गुड लक जेरी' की शूटिंग पंजाब के शहर पटियाला में शुरू की गई है। निर्माता आनंद एल राय ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, 'कलर येलो जान्हवी कपूर की फिल्म 'गुड लक जेरी' के साथ वर्ष 2021 की शुरुआत का स्वागत करता है। हमारी नई फिल्म की शूटिंग आज से शुरू हो गई।'
विज्ञापन
5 of 6
जान्हवी कपूर
फिल्म 'गुड लक जेरी' में जान्हवी कपूर के साथ दीपक डोबरियाल, मीता वशिष्ठ, नीरज सूद और सुशांत सिंह जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में होंगे। फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की की है जिसके ऊपर अपने परिवार की जिम्मेदारी है। परिवार आर्थिक समस्याओं से जूझ रहा है। यह देखते हुए वह लड़की एक ड्रग्स रैकेट के संपर्क में आती है। पैसा तो कमाने लगती है लेकिन जाने अनजाने में उसका परिवार भी इस काम का हिस्सा बन जाता है और सभी की जान जोखिम में आ जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।