भारतीय सिनेमा की लोकप्रिय गायिका सुनिधि चौहान ने अपने गायन करियर में एक से बढ़कर एक हिट गाने गाए हैं। जब वह ग्यारह साल की थी, तभी उनको पहली बार उदित नारायण के साथ फिल्म 'अस्त्र' में 'लड़की दीवानी देखो' गाने का मौका मिला। इस गाने से फायदा यह हुआ कि पहली बार हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ पहली बार वर्ल्ड टूर में गाने के मौका मिला। तब से लेकर विदेश में उनके कई म्यूजिकल कंसर्ट हो चुके हैं। अब वह पहली बार मुंबई में 20 अगस्त को एक म्यूजिकल कंसर्ट करने जा रही है। इस म्यूजिकल कंसर्ट के प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सुनिधि चौहान ने इस बात का खुलासा किया कि अगर उन्हें मौका मिले तो वह एक्टिंग में अपनी किस्मत आजमा सकती हैं।
Sunidhi Chauhan: मौका मिला तो एक्टिंग भी करेंगी सुनिधि चौहान, आखिर जुबां पर आ ही गई अरसे से दबी दिल की बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गायिका सुनिधि चौहान ने फिल्मों में एक से बढ़कर एक हिट गाने गाए हैं। वह 11 साल की उम्र से स्टेज शो भी कर रही हैं। सुनिधि चौहान ने कहा, 'मैं 11 साल से स्टेज शो कर रही हूं। अब तक बहुत सारे म्यूजिक कंसर्ट किए हैं। वैसे तो मुंबई में मैंने बहुत सारे स्टेज शो किए हैं। लेकिन मुंबई में यह मेरा पहला ऐसा म्यूजिक कंसर्ट है, जिसमे लोग टिकट लेकर मेरा शो देखने आएंगे। मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं अपने घर में शो करने जा रही हूं।'
Haddi: नवाजुद्दीन के फैंस के लिए बुरी खबर, थिएटर नहीं ओटीटी पर दस्तक देगी 'हड्डी', जानें कहां होगी रिलीज
गायिका सुनिधि चौहान अपने स्टेज कार्यक्रम के दौरान पहले सिर्फ अपने गाने गाती थी। अब वह अपने गानों पर परफॉर्म भी करती है। वह कहती हैं, 'स्टेज कार्यक्रम के दौरान जब मैं माधुरी दीक्षित को मेरे गाए गानों पर परफॉर्म करते देखती तो बैक स्टेज पर उनके जैसा डांस करने की कोशिश करती थी। जब कार्यक्रम के आयोजन ने मुझे बैक स्टेज पर डांस करते देखा तो उन्होंने सुझाव दिया किया कि आप खुद क्यों नहीं अपने गानों पर डांस करती हैं? उनका सुझाव मुझे अच्छा लगा और तीन साल तक मैने डांस सीखा। अब जितने भी मेरे म्यूजिकल कंसर्ट होते हैं, अपने गानों पर खुद ही डांस करती हूं।'
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जब सुनिधि चौहान से पूछा गया कि क्या वह अपने बेटे को भी म्यूजिक इंडस्ट्री में लाना चाहेंगी? सुनिधि चौहान ने कहा, 'अभी तो वह साढ़े पांच साल का है। वह बड़ा होकर जो करना चाहे, उसकी मर्जी। लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि उसकी परवरिश संगीत के ही माहौल में हो रही है। घर पर जब अपने गानों पर रियाज करती हूं तो वह भी गुनगुनाता रहता है। उसको अच्छा लगता है, लेकिन बड़ा होकर वह क्या बनना चाहेगा, यह उसपर निर्भर करता है।'
Siddique: मलयालम फिल्मों के मशहूर निर्देशक सिद्दीक को पड़ा दिल का दौरा, गंभीर हालत कराया गया अस्पताल में भर्ती
अपने म्यूजिकल कंसर्ट में सुनिधि चौहान अपने गाए गाने पर खुद परफार्म करती हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह फिल्मों में भी एक्टिंग करनी चाहेगी? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, 'अभी तक तो सोचा नहीं, लेकिन आपका सुझाव अच्छा है। अगर कोई ऑफर आया तो जरूर करना चाहूंगी। आज ऐसी ऐसी फिल्में और सीरीज बन रही हैं, मुझे लगता है कि आज की आज की तारीख में सभी के लिए काम है।'
The Elephant Whisperers: अपने बयानों से बोम्मन ने लिया यू-टर्न, बोले- नहीं पता किसने भेजा कानूनी नोटिस