सब्सक्राइब करें

Suniel Shetty: केएल राहुल-अथिया की शादी की खबरों पर सुनील शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, कह दी ये बड़ी बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 12 Jul 2022 08:32 PM IST
विज्ञापन
Suniel Shetty breaks silence on KL Rahul-Athiya shetty marriage, said nothing has been planned yet
सुनील शेट्टी, केएल राहुल, अथिया शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले कुछ दिनों से केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी की चर्चा जोरों पर है। दोनों काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन शादी की योजना के बारे में दोनों ने कभी भी खुलकर कुछ नहीं कहा। हाल ही में कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि दोनों जल्द ही सात फेरे ले सकते हैं। इस बीच अथिया के पिता सुनील शेट्टी ने इस बात से पर्दा उठा दिया है कि शादी सच में हो रही है या नहीं?

 

Trending Videos
Suniel Shetty breaks silence on KL Rahul-Athiya shetty marriage, said nothing has been planned yet
केएल राहुल, अथिया शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे शुरू हुई शादी की चर्चा

हाल ही में अथिया और राहुल ने एक साथ म्यूनिख गए हुए थे जहां क्रिकेटर ने अपनी कमर की सर्जरी करवाई है। इस यात्रा के बाद कई रिपोर्टों में दावा किया जाने लगा कि अथिया और केएल राहुल जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि शादी अगले तीन महीने में हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Suniel Shetty breaks silence on KL Rahul-Athiya shetty marriage, said nothing has been planned yet
सुनील शेट्टी - फोटो : Instagram
सुनील शेट्टी ने दिया ये जवाब

अथिया के पिता सुनील शेट्टी लाइमलाइट से काफी दूर रहते हैं और बेबाकी से जवाब देने के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में एक रेडियो चैनल ने जब उनसे शादी की तैयारियों के बारे में पूछा तो उन्होंने खुलकर इस पर जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'नहीं, अभी तक कुछ भी प्लान नहीं किया गया है!' यह पहली बार नहीं है जब दिग्गज अभिनेता को अपनी बेटी की शादी की अफवाहों पर प्रतिक्रिया देनी पड़ी है। मई में भी उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा कि था कि यह अथिया के ऊपर है कि वह कब शादी करना चाहती है।

Suniel Shetty breaks silence on KL Rahul-Athiya shetty marriage, said nothing has been planned yet
अहान शेट्टी - फोटो : Instagram
अहान ने कही थी ये बाद

केवल सुनील शेट्टी ही नहीं अथिया की शादी को लेकर उनके भाई अहान शेट्टी भी बयान दे चुके हैं। हाल ही में एक समाचार पत्र से उन्होंने कहा था कि शादी के कोई इंतजाम नहीं हो रहे हैं। ऐसा कोई समारोह नहीं है...ये सब अफवाहें हैं। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था कि जब शादी ही नहीं है तो डेट्स कैसे बता सकते हैं।

 

विज्ञापन
Suniel Shetty breaks silence on KL Rahul-Athiya shetty marriage, said nothing has been planned yet
सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
सुनील को पसंद हैं राहुल

हालांकि पिछले दिनों सुनील राहुल के बारे में अपनी राय रख चुके हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था, वह अच्छा लड़का है। यह उन्हें तय करना है कि वे क्या करना चाहते हैं, क्योंकि समय बदल गया है। बेटी और बेटा दोनों ही जिम्मेदार हैं। मैं चाहता हूं कि वे निर्णय लें। मेरा आशीर्वाद हमेशा उनके साथ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed