फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: मां बनने वाली हैं कटरीना कैफ और पुष्पा 2 के लिए अल्लू अर्जुन ने बढ़ाई फीस, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Tue, 12 Jul 2022 07:52 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 12 Jul 2022 07:52 PM IST
विज्ञापन
vicky kaushal wife actress katrina kaif pregnant and Allu Arjun hikes fees for Pushpa 2 ananya pandey rocketry amitabh bachchan read 10 news from the entertainment world
कैटरीना कैफ, अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत में रोज हलचल होती रहती है और कई खबरें सामने आती हैं। फैंस को भी अपने पसंदीदा सितारों और फिल्मों से जुड़ी जानकारी जानने का इंतजार रहता है। आज भी कई सितारों और फिल्मों से जुड़ी अपडेट सामने आई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कटरीना कैफ मां बनने वाली हैं और पुष्पा 2 के लिए अल्लू अर्जुन ने अपनी फीस बढ़ा दी है। इसके अलावा अनन्या पांडे सिद्धार्थ रॉय कपूर को डेट कर रही हैं और सोनम कपूर के बेबी शावर की गेस्ट लिस्ट तैयार हो गई है। तो चलिए आपको बताते हैं आज की 10 खबरों के बारे में-
vicky kaushal wife actress katrina kaif pregnant and Allu Arjun hikes fees for Pushpa 2 ananya pandey rocketry amitabh bachchan read 10 news from the entertainment world
पुष्पा - फोटो : सोशल मीडिया
सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की आगामी फिल्म 'पुष्पा 2' का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हर कोई बस यही जानना चाहता है कि पुष्पा का दूसरा भाग कब आएगा और इसकी कहानी कैसे होगी। बता दें कि सुकुमार ने 'पुष्पा 2' की स्क्रिप्ट का काम लगभग पूरा कर लिया है। वह अब फिल्म की शूटिंग के लिए लोकशन फाइनल करने का काम कर रहे हैं। जी हां, प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुकुमार, अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग अगस्त के तीसरे सप्ताह में शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं।

Pushpa 2: फाइनल हुई 'पुष्पा-द रूल' की स्क्रिप्ट, अल्लू अर्जुन ने बढ़ाई फीस, यहां पढ़िए फिल्म से जुड़ा हर अपडेट
vicky kaushal wife actress katrina kaif pregnant and Allu Arjun hikes fees for Pushpa 2 ananya pandey rocketry amitabh bachchan read 10 news from the entertainment world
विक्की कौशल,कटरीना कैफ - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ इन दिनों लाइमलाइट से दूर हैं। आखिरी बार कटरीना करण जौहर की बर्थडे पार्टी में स्पॉट हुई थीं, जिसके बाद से ही उन्हें कहीं देखा नहीं गया है। इतना ही नहीं, वह सोशल मीडिया पर भी अपने बारे में कुछ खास फैंस को बता नहीं रही हैं। ऐसे में अब अभिनेत्री को लेकर फैंस अलग-अलग तरह के कयास लगा रहे हैं। फैंस का अनुमान है कि कटरीना कैफ जल्द ही मां बनने वाली हैं।

Katrina Kaif: क्या मां बनने वाली हैं कटरीना कैफ! लाइमलाइट से दूरी के चलते फैंस ने लगाए कयास
विज्ञापन
विज्ञापन
vicky kaushal wife actress katrina kaif pregnant and Allu Arjun hikes fees for Pushpa 2 ananya pandey rocketry amitabh bachchan read 10 news from the entertainment world
रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। सोमवार को इस फिल्म ने वरुण धवन की 'जुग जुग जियो', क्रिस अभिनीत 'थॉर: लव एंड थंडर' और विद्युत जामवाल स्टारर 'खुदा हाफिज 2' को पछाड़ सबसे ज्यादा कलेक्शन किया है। हालांकि, कुछ लोग आर माधवन की इस फिल्म काे नाकाम करने की साजिशें रच रहे हैं। जी हां, खुद अभिनेता आर माधवन ने इस साजिशों का पर्दाफाश किया है। पढ़िए हमारी खबर....

Rocketry-The Nambi Effect: बीच में रुकी 'रॉकेट्री-द नंबी इफेक्ट' की स्क्रीनिंग, भड़के फैंस, आर माधवन ने किया ट्वीट

विज्ञापन
vicky kaushal wife actress katrina kaif pregnant and Allu Arjun hikes fees for Pushpa 2 ananya pandey rocketry amitabh bachchan read 10 news from the entertainment world
अनन्या पांडे - फोटो : instagram
अनन्या पांडे इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। वह अपनी आने वाली फिल्म लाइगर में विजय देवकोंडा के साथ नजर आने वाली हैं। हाल ही में लाइगर के पहले गाने अकड़ा-पकड़ी का प्रोमो भी जारी कर दिया गया है। अन्नया पांडे ने कार्तिक आर्यन से लेकर ईशान खट्टर तक के साथ काम किया है। लेकिन आजकल वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। पिछले काफी समय से वह शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर को डेट कर रही थीं। दोनों के रिलेशनशिप की काफी चर्चा हुई थी। दोनों अक्सर पार्टी और कई अन्य मौकों पर भी साथ देखे जाते थे। हालांकि कुछ दिन पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया। ताजा खबरों के मुताबिक इन दिनों अनन्या पांडे हैंसडम हंक आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही हैं।

Ananya Pandey: ईशान खट्टर के बाद अब इस अभिनेता पर आया अनन्या पांडे का दिल, आखिर कौन है वो?
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed