{"_id":"5c57f043bdec224bc62b4ed4","slug":"sunny-deol-again-work-with-amitabh-bachchan-after-25-years","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"25 साल बाद फिर से सनी देओल को मिला इतना दमदार रोल, अमिताभ बच्चन को देंगे टक्कर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
25 साल बाद फिर से सनी देओल को मिला इतना दमदार रोल, अमिताभ बच्चन को देंगे टक्कर
62 साल के हो चुके सनी देओल का चार्म अब भी हिंदी सिनेमा से उतरा नहीं है। हाल की उनकी फिल्में भले ज्यादा कामयाब न हुई हों, लेकिन सनी सुपर साउंड, जुहू में बने उनके दफ्तर में निर्देशकों की आवाजाही बनी ही रहती है। हर निर्देशक के पास सनी देओल के लिए एक हटके रोल है, लेकिन सनी देओल हैं कि बतौर एक्टर अपनी अगली फिल्म के लिए एक के बाद एक स्क्रिप्ट्स रिजेक्ट करते जा रहे हैं लेकिन, जिस एक स्क्रिप्ट को उन्होंने दोबारा पढ़ने के लिए अपने पास रखा है, वह उनके फैंस को चौंका देने वाली खबर बनने जा रही है।
2 of 5
Sunny Deol
- फोटो : instagram
ये तो सनी देओल के फैंस को पता ही है कि वह इन दिनों अपने बेटे करण देओल को लेकर फिल्म पल पल दिल के पास डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म का काफी कुछ हिस्सा मनाली में शूट हो चुका है और इसके मुंबई वाले हिस्से की शूटिंग मुंबई में अलग-अलग जगहों पर चलती रही है। इस फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद सनी देओल की बतौर एक्टर अपनी अगली फिल्म शुरू करने की तैयारी है और इसी के लिए वह इन दिनों अलग अलग निर्देशकों के साथ बैठकें भी कर रहे हैं।
3 of 5
sunny deol
- फोटो : Instagram
सूत्रों से अमर उजाला को ऐसी ही एक बैठक की एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है। ये बैठक सनी देओल की हुई है मशहूर निर्देशक अनीस बज्मी के साथ। अपने 24 साल के डायरेक्शन करियर में बज्मी 12 फिल्में बना चुके हैं और उनकी उनकी पिछली फिल्में वेलकम, वेलकम बैक, सिंह इज किंग, रेडी और मुबारकां ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sunny deol
- फोटो : file photo
अनीस बज्मी इन दिनों सुपरहिट फिल्म आंखें की सीक्वल आंखें 2 पर काम कर रहे हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट फाइनल हो चुकी है और इस स्क्रिप्ट को पढ़ने के बाद अमिताभ बच्चन ने इसे करने के लिए हामी भी भर दी है। फिल्म में अमिताभ बच्चन की टोली के लिए बाकी कलाकारों की तलाश के बीच फिल्म में मेन विलेन का किरदार निभाने के लिए अनीस ने सनी देओल को इसकी स्क्रिप्ट सुनाई है। सनी देओल को कहानी पसंद भी आई है और वह इसे एक बार और सुनना व पढ़ना चाहते हैं। अनीस बज्मी के करीबी बताते हैं कि सनी देओल ने अभी फिल्म करने के लिए हामी नहीं भरी है लेकिन अनीस को लगता है कि वह सनी देओल को अपने करियर में पहली बार विलेन का रोल करने के लिए मना लेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
insaniyat
- फोटो : file photo
गौरतलब है कि सनी देओल और अमिताभ बच्चन ने अब तक सिर्फ एक ही फिल्म में एक साथ काम किया है और ये फिल्म है 1994 में रिलीज हुई फिल्म इंसानियत। विजय कौल की लिखी इस फिल्म को टोनी ने डायरेक्ट किया था। सिल्वर स्क्रीन पर अमिताभ बच्चन और सनी देओल के पिता धर्मेंद्र की जोड़ी सुपरहिट रही है। धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्मों में शोले, चुपके चुपके और राम बलराम जैसी फिल्में शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।