{"_id":"5b936a7b867a557ecc326ba6","slug":"sunny-deol-was-rejected-by-two-super-actresses-of-bollywood-just-for-his-action-image","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सनी देओल से इस कारण डरती थीं ये 2 सुपरहिट एक्ट्रेस, लाख मनाने के बाद भी ठुकरा दी फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सनी देओल से इस कारण डरती थीं ये 2 सुपरहिट एक्ट्रेस, लाख मनाने के बाद भी ठुकरा दी फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 09 Sep 2018 10:22 AM IST
sunny deol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनी देओल की फिल्म दामिनी का डायलॉग 'ढाई किलो का हाथ' तो याद ही होगा आपको। इतना ही नहीं उनका 'तारीख पर तारीख' वाला डायलॉग आज भी खूब बोला जाता है। सनी देओल अपने समय के सुपरस्टार रहे हैं। रोमांटिक फिल्म से करियर शुरु करने वाले सनी की इमेज एक्शन और एक गुस्सैल हीरो की बन गई। सनी देओल की पहचान बॉलीवुड के सबसे बड़े एक्शन हीरो के तौर पर होती है शायद तभी दर्शक उन्हें यमला पगला दीवाना में कुछ खास पसंद नहीं कर पाए और ये बात सनी भी जानते हैं तभी तो उन्होंने अपनी अपकमिंग एक्शन फिल्म का एलान भी कर दिया है।
sunny deol
सालों बाद फैंस सनी को एक्शन करते देखेंगे। सनी देओल बॉलीवुड के उन सुपरस्टार्स में से हैं जिन्हें 90 के दौर में एक्शन करते देख ऑडियंस पागल हो जाती थी। थियेटर में बैठे लोग तालिया पीटने पर मजबूर हो जाते थे इसलिए उस दौर की सुपरहिट एक्ट्रेसेस भी सनी पाजी के साथ काम करने से कतराती थीं क्योंकि उन्हें अपनी इमेज का खतरा होता था। इस बात का खुलासा खुद सनी देओल ने एक इंटरव्यू में किया था।
उन्होंने बताया कि एक समय बॉलीवुड की दो बड़ी एक्ट्रेसेस ने उनके साथ काम करने से साफ मना कर दिया था। सनी ने दोनों एक्ट्रेसेस से खुद जाकर बात की थी लेकिन दोनों ने ही उनके साथ काम करने से साफ मना कर दिया। ये दो एक्ट्रेस थी श्रीदेवी और ऐश्वर्या राय। सनी ने घायल फिल्म के लिए श्रीदेवी से संपर्क किया था लेकिन उन्होंने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया। बता दें घायल उस समय की ब्लॉकबस्टर फिल्म थी।
विज्ञापन
sunny deol
सनी देओल ने बताया कि उन्होंने फिल्म में काम करने से क्यों इनकार किया मुझे इसकी वजह तो नहीं पता लेकिन मेरे मुताबिक उनको लगा होगा कि मेरी फिल्में मेल सेंट्रिक हैं, इसलिए उन्होंने शायद ऐसा कहा होगा। अब आप खुद सोचिए एक समय सनी देओल इतने बड़े स्टार थे कोई भी हीरोइन उनको कैसे न कह सकती है लेकिन ऐसा हुआ। वैसे भी आप सनी देओल के करियर को उठाकर देखेंगे तो शायद ही उन्होंने किसी बड़ी हीरोइन के साथ काम किया होगा।
sunny deol
सनी बताते हैं कि उन्होंने बेताब जैसी रोमांटिक फिल्म से अपने शुरुआत की थी, लेकिन बाद में मीडिया वालों ने उनके एक्शन के बारे में इतना ज्यादा लिखा की वह उनकी इमेज बन गई। सनी बताते हैं, 'मेरी एक्शन एक्ट वाली इमेज की वजह से फिल्म इंडस्ट्री के निर्देशक मुझे वैसा ही रोल ऑफर करने लगे।