बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) बॉलीवुड में अपनी धाक जमा चुके हैं लेकिन लोकसभा चुनाव 2019 में उन्होंने राजनीतिक सफर की शुरुआत की है। सनी को भाजपा की तरफ से गुरदासपुर से टिकट मिला है। स्वभाव से शर्मीले सनी आजकल चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नजर आते हैं। इन सबके बीच सनी देओल के बेटे करण ने 'मदर्स डे' पर अपनी मां की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। सनी जहां मुंबई में चकाचौंध की जिंदगी जीते हैं तो वहीं उनकी पत्नी लाइमलाइट से दूर रहती हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर देओल परिवार की बहू अब तक कैमरे के सामने क्यों नजर नहीं आई? इसके पीछे की आखिर वजह क्या है इसके बारे में बताते हैं।
लाइमलाइट से क्यों दूर रहती है सनी देओल की पत्नी? जानिए इसके पीछे की वजह
सनी की पहली फिल्म 'बेताब' थी, जिसमें उनके साथ अमृता सिंह ने काम किया था। दोनों का काम दर्शकों को खूब पसंद आया और फिल्म हिट साबित हुई थी। शूटिंग के दौरान ही अमृता का दिल सनी पर आ गया। फिल्म में दोनों के कुछ इंटीमेट सीन शूट किए गए थे। उस दौर में इस तरह के इंटीमेट और हॉट सीन देना बहुत बड़ी बात थी। पर्दे पर फिल्माए गए इन सीन के साथ असल जिंदगी में भी दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थीं।
Without you in my life I’m helpless... To me you’re always perfect #HappyMothersDay mom
A post shared by Karan Deol (@imkarandeol) on
मीडिया रिपोर्टस की मानें तो अमृता पूरी दुनिया के सामने अपना रिश्ता कबूलना चाहती थीं लेकिन सनी तैयार नहीं थे। सनी पर परिवार की जिम्मेदारी थी इसलिए उन्होंने हमेशा अपने और अमृता के रिश्ते को छिपाने की कोशिश की। वहीं अमृता की मां भी इस रिश्ते के खिलाफ थीं। खबरों की मानें तो अपनी मां की इच्छा को ध्यान में रखते हुए अमृता ने सनी देओल के परिवार की छानबीन शुरू कर दी। अमृता के सामने ऐसी हकीकत आई जिससे वो पूरी तरह से टूट गईं।
अमृता को पता चला कि सनी देओल का रिलेशनशिप लंदन में पूजा नाम की एक लड़की से है। यही नहीं सनी की शादी भी पूजा से इंग्लैंड में हो चुकी है। सच जानने के बाद अमृता को अंदाजा हुआ कि सनी बार-बार लंदन क्यों जाते रहते हैं। सनी अमृता से कहते थे कि वो बिजनेस के सिलसिले में लंदन जाते हैं। एक तरफ अमृता के सामने सनी की पूरी सच्चाई आ गई थी। वहीं दूसरी ओर पूजा को अपने पति के अफेयर के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
खबरों की मानें तो देओल और पूजा के परिवार के बीच बिजनेस एग्रीमेंट था जो सनी और पूजा की शादी के साथ फैमिली रिलेशन में बदल गया था। शादी के बात सनी के परिवार ने छुपाकर रखी थी क्योंकि उनका करियर शुरू ही हुआ था। उस दौर में किसी एक्टर के शादीशुदा होने पर उसका करियर खत्म माना जाता था। यही कारण था कि पूजा लंदन में ही रहती थीं और सनी हर महीने उनसे मिलने के लिए लंदन जाया करते थे। सनी लगातार अपने शादीशुदा होने से इंकार करते रहे। लेकिन तब तक सनी और अमृता का रिश्ता पूरी तरह से खत्म हो चुका था।