फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सनी लियोनी की कहानी: पोर्न फिल्में बनाने की वजह से नफरत करते थे लोग, रोज मिलते थे आपत्तिजनक मेल

Tue, 09 Mar 2021 01:59 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Tue, 09 Mar 2021 01:59 PM IST
विज्ञापन
Sunny Leone once battled sexism and faced boycott at awards shows, is now enjoying 'dream life
sunny leone - फोटो : instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। उन्होंने एक वीडियो साझा करते हुए अपनी जर्नी के बारे में खुलकर बात की। इस वीडियो के जरिए सनी लियोनी ने ये खुलासा किया कि उन्हें 21 साल की उम्र में नफरत भरे ईमेल मिले। साथ ही लोगों ने उन पर जजमेंटल और सेक्सिस्ट कमेंट्स किए। उनके डांस मूव्स को को लेकर भी आलोचना हुई और इंडस्ट्री कम्युनिटी से कोई ऑफर या सपोर्ट नहीं मिला। और यहां तक कि अवार्ड शो से उनका बहिष्कार भी किया गया। 

Sunny Leone once battled sexism and faced boycott at awards shows, is now enjoying 'dream life
सनी लियोनी - फोटो : इंस्टाग्राम

इस वीडियो में सनी बताती हैं, '21 की उम्र में नफरत भरे मेल आए। जजमेंटल और सेक्सिस्ट कमेंट मिले। मेरे डांस मूव्स की आलोचना की गई। इंडस्ट्री की बिरादरी से कोई ऑफर और सपोर्ट नहीं मिला। अवॉर्ड्स शोज में बहिष्कार किया गया। लेकिन आज मैं अपनी सपनों की जिंदगी जी रही हूं। अब तक का सबसे बड़ा ब्लॉकबस्टर 'बेबी डॉल' दिया। मेरे पास खूबसूरत परिवार है। मैं सक्सेसफुल बिजनेस वुमन हूं। अपनी मेकअप लाइन स्टार्ट की है। मैं जो भी हूं, मुझे उस पर गर्व है। मैं अपने दम पर बनी महिला हूं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone)

Sunny Leone once battled sexism and faced boycott at awards shows, is now enjoying 'dream life
सनी लियोनी - फोटो : instagram/sunnyleone

इस वीडियो को साझा करते हुए सनी ने लिखा, 'इस अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, मोजइंडिया (mojindia) ने आपके रियल सेल्फ को एक्सप्रेस करने के लिए एक कैंपेन अनफिल्टर करना शुरू किया है! मैंने अपनी कहानी शेयर की है, अब आपकी बारी है कि आप अनफिल्टर हों और अपनी कहानियों को दुनिया के साथ साझा करें!'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunny Leone once battled sexism and faced boycott at awards shows, is now enjoying 'dream life
सनी लियोनी - फोटो : instagram/sunny leone

सनी लियोन भारत में पहली बार रियलिटी शो 'बिग बॉस' में नजर आईं थीं। शो के दौरान सनी ने खुद के पोर्न स्टार होने की बात को स्वीकारा था। इसके बाद सनी ने 'जिस्म 2', 'रागनी एमएमएस 2' और 'एक पहले लीला' जैैसी फिल्मों में मुख्य किरदार की भूमिका निभाई। बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी पॉर्न स्टार इमेज को खत्म करने के लिए उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी थी, अब वह एक बॉलीवुड हीरोइन के नाम से जानी जाती हैं। 
 

विज्ञापन
Sunny Leone once battled sexism and faced boycott at awards shows, is now enjoying 'dream life
सनी लियोनी - फोटो : instagram/sunny leone

बता दें कि सनी लियोनी जल्द ही एक्शन सीरीज ‘अनामिका' में भी नजर आने वाली हैं। इस सीरीज को विक्रम भट्ट डायरेक्ट कर रहे हैं, फैंस को सनी के एक्शन अवतार का जमकर इंतजार है। सनी लियोन हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘कोका कोला', ‘रंगीला' और ‘वीरमादेवी' में दिखाई देंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed