{"_id":"5cd5d52dbdec2207853460a2","slug":"supreme-court-reaction-on-objectional-content-of-netflix-amazon-prime-hotstar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हॉटस्टार, अमेजन प्राइम और नेटफ्लिक्स के दर्शकों के लिए बुरी खबर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हॉटस्टार, अमेजन प्राइम और नेटफ्लिक्स के दर्शकों के लिए बुरी खबर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Sat, 11 May 2019 11:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
नेटफ्लिक्स
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मनोरंजन की दुनिया में डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म ने खास पैठ बना ली है। हॉटस्टार, अमेजन प्राइम और नेटफ्लिक्स जैसे मनोरंजन के साधन लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। इन प्लेटफॉर्म्स पर फिल्म निर्देशक मनचाहा कंटेंट दिखा रहे हैं। क्योंकि इन प्लेटफॉर्म्स पर आ रहीं फिल्मों या वेब सीरीज में गाली-गलौच और अश्लीलता आम हो गई है। एक एनजीओ ने इस पर आपत्ति दर्ज कर रोक लगाने के लिए कुछ समय पहले दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी, लेकिन इसे खारिज कर दिया गया था। अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की प्रतिक्रिया आई है।
2 of 5
netflix and amazon prime
बता दें कि इस मामले में अब सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को नोटिस जारी कर नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम और हॉटस्टार के कंटेंट को नियमित करने की बात कही है। ANI के एक ट्वीट के मुताबिक, 'सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से इन प्लेटफॉर्म पर चल रहे कंटेंट को लेकर गाइडलाइंस बनाने और इन्हें अमल में लाने की बात कही है।
3 of 5
अमेजन प्राइम-नेटफ्लिक्स
इससे पहले इस मामले में एक एनजीओ ने इन प्लेटफॉर्म्स के कंटेट पर आपत्ति जताते हुए याचिका में कहा था 'नियंत्रण न होने के कारण इस तरह के प्लेटफॉर्म्स बिना किसी डर के अश्लीलता परोस रहे हैं। धर्म और नैतिकता से जुड़ी चीजों के साथ भी छेड़छाड़ करना इनके लिए कोई बड़ी बात नहीं रह गई है। साथ ही इन वेब सीरीज और फिल्मों के माध्यम से भारतीय दंड संहिता और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट जैसे प्रावधानों का खुलकर हनन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Amazon Prime Video
गौरतलब है कि डिजिटल के इस युग में मनोरंजन के लिए लोग अब हॉटस्टार, अमेजन प्राइम और नेटफ्लिक्स पर निर्भर हो गए हैं क्योंकि इसपर भारी मात्रा में फिल्में और वेब सीरीज बन रही हैं जो उनका भरपूर्ण मनोरंजन कर रही है। इन प्लेटफॉर्म्स पर विभिन्न मुद्दों पर काफी मुखरता के साथ विषयों को पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
Amazon Prime Video
बता दें कि हिंदी फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की सुपरहिट वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स इन दिनों पार्ट 2 के कारण चर्चा में है। आगामी दिनों में अगर नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम और हॉटस्टार पर केंद्र सरकार कोई बड़ा कदम उठा लेती है तो सेक्रेड गेम्स के दूसरे पार्ट पर इसका बुरा असर जरूर पड़ सकता है क्योंकि इस वेब सीरीज के पहले पार्ट में कई जगह आपत्तिजनक कंटेंट परोसा गया था। ऐसे में दूसरे पार्ट में भी निर्देशक की ऐसी कोशिश जरूर जारी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।