फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुरेखा सीकरी का निधन: शोक में डूबा पूरा एंटरटेनमेंट जगत, बॉलीवुड और टीवी सितारे दिग्गज अभिनेत्री को दे रहे हैं श्रद्धांजलि

Fri, 16 Jul 2021 01:45 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Fri, 16 Jul 2021 01:45 PM IST
विज्ञापन
Surekha Sikri death Manoj Bajpayee, Neena Gupta, among others pay tribute to National award-winning actress
सुरेखा सिकरी - फोटो : twitter

राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार विजेता अभिनेत्री सुरेखा सीकरी का मुंबई में निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार 75 वर्ष की आयु में कार्डियक अरेस्ट के चलते उन्होंने आखिरी सांस ली। सुरेखा सीकरी को यह अवॉर्ड 'बधाई हो' (Badhaai Ho) फिल्म के लिए मिला है। इस फिल्म में सुरेखा ने दादी का किरदार निभाया था। इस फिल्म में न केवल सुरेखा के डायलॉग जबरदस्त थे बल्कि उनकी एक्टिंग का भी कोई तोड़ नहीं था। सीकरी ने ‘तमस’, ‘मम्मो’, ‘सलीम लंगड़े पे मत रो’, ‘ज़ुबेदा’, ‘बधाई हो’ जैसी फिल्में की हैं और धारावाहिक ‘बालिका वधू’ में निभाए उनके ‘दादी सा’ के किरदार को भी काफी लोक्रपियता मिली थी।  मशहूर सीरियल बालिका वधू में दादी सा की भूमिका निभाने वाली सुरेखा के निधन से हिंदी टीवी जगत में शोक की लहर है। सुरेखा सीकरी के निधन से फ़िल्म इंडस्ट्री को गहरा सदमा पहुंचा है। तमाम सेलेब्रिटीज़ उन्हें याद करके श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 

Surekha Sikri death Manoj Bajpayee, Neena Gupta, among others pay tribute to National award-winning actress

अभिनेत्री पूजा भट्ट ने लिखती हैं, 'वो कुदरत की ताक़त थीं। इसलिए उन्हें रेस्ट इन पीस के बजाए रेज इन पीस सुरेखा जी लिखना सही होगा, जैसे कि आपने हमारे दौर में धरती पर किया।

Surekha Sikri death Manoj Bajpayee, Neena Gupta, among others pay tribute to National award-winning actress
मनोज बाजपेयी - फोटो : Instagram

दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी ने श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, 'बेहद दुखद ख़बर। थिएटर और सिनेमा में अपने पीछे कई शानदार परफॉर्मेंसेज छोड़कर  बेहतरीन कलाकारों में से एक सुरेखा सीकरी जी गुज़र गयी।' उन्हें स्टेज पर देखना एक शानदार अनुभव होता था। थिएटर में उनकी कुछ यादें को कभी नहीं भूलूंगा। महान कला और गरिमामयी व्यक्तित्व।' बता दें कि मनोज बाजपेयी और करिश्मा कपूर के करियर की शानदार फ़िल्म ज़ुबैदा में सुरेखा सीकरी ने अहम किरदार निभाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Surekha Sikri death Manoj Bajpayee, Neena Gupta, among others pay tribute to National award-winning actress
दिव्या दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

दिव्या दत्ता ने अपने साथ सुरेखी सीकरी की तस्वीर पोस्ट करके लिखा, 'ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे सुरेखा जी। आप हमेशा यादों में रहेंगी। बहुत बड़ी क्षति है। आपका हुनर बेमिसाल था। रणदीप हुड्डा ने भी वेटरन एक्ट्रेस को श्रद्धांजलि अर्पित की।'

विज्ञापन
Surekha Sikri death Manoj Bajpayee, Neena Gupta, among others pay tribute to National award-winning actress
gulshan grover - फोटो : instagram

गुलशन ग्रोवर लिखते हैं, ''आरआईपी सुरेखा जी #सुरेखा सीकरी ! मुझे थिएटर के दिनों में आपसे काम करने और सीखने का सौभाग्य मिला और आपके शानदार प्रदर्शन को देखने का सौभाग्य मिला!''

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed