फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुरवीन का कास्टिंग काउच पर खुलासा और चिन्मयानंद केस पर भड़के सितारे, ये हैं इस हफ्ते की 5 बड़ी खबरें

Sun, 29 Sep 2019 01:28 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 29 Sep 2019 01:28 PM IST
विज्ञापन
surveen chawla amitabh bachchan and chinmayanand case top weekly news
सुरवीन चावला, अमिताभ बच्चन, स्वरा भास्कर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में इस हफ्ते अमिताभ बच्चन से लेकर सुरवीन चावला तक सुर्खियों में रहे। वहीं चिन्मयानंद केस में लड़की की गिरफ्तारी पर सितारों ने गुस्सा निकाला। तो चलिए रविवार विशेष इस कॉलम में आपको बताते हैं हफ्ते की 5 बड़ी खबरों के बारे में।



सुरवीन चावला
अभिनेत्री सुरवीन चावला ने एक वेबसाइट के साथ इंटरव्यू में कास्टिंग काउच का खुलासा किया। सुरवीन चावला ने बताया कि वो पांच बार कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं और उनकी बॉडी पर कई निर्देशकों ने भद्दे कमेंट किए थे। सुरवीन चावला ने कहा- 'साउथ फिल्मों का एक निर्देशक मुझसे कह रहा था कि मैं आपके शरीर का एक-एक इंच देखना चाहता हूं। ये सुनकर मैं अपने कानों पर भरोसा नहीं कर पा रही थीं।' सुरवीन चावला को अपने वजन की वजह से भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा- 'मैं एक ऑडिशन देने गई थी वहां एक इंसान ने मुझसे कहा कि मेरा वजन ज्यादा है, जबकि मेरा वजन केवल 56 किलो था।' 

surveen chawla amitabh bachchan and chinmayanand case top weekly news
gully boy - फोटो : file photo

ऑस्कर के लिए भेजी गई 'गली ब्वॉय'
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'गली ब्वॉय' को भारत की ओर से आधिकारिक तौर पर 92वें एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए भेजा गया है। भारत की ओर से 'गली ब्वॉय' की एंट्री ऑस्कर में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म की कैटेगरी में की गई है। इस फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया है।

surveen chawla amitabh bachchan and chinmayanand case top weekly news
Swara Bhaskar and Richa Chadda - फोटो : Social Media

चिन्मयानंद केस पर भड़के बॉलीवुड सितारे
छात्रा से रेप के आरोप के मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद बुरी तरह घिर गए हैं। इस मामले में आरोप लगाने वाली छात्रा पर भी शिकंजा कसा है। छात्रा पर चिन्मयानंद से उगाही करने का आरोप है। इसके साथ ही अदालत ने छात्रा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल में रहने के आदेश दिए। छात्रा की न्यायिक हिरासत के बाद अब बॉलीवुड स्टार्स का गुस्सा फूटा है। हर मुद्दे पर अपनी बेबाक राय रखने वालीं स्वरा भास्कर ने एक खबर को रीट्वीट करते हुए लिखा- 'बेटी इन्हीं से बचाओ, शर्म।' इसके साथ ही ऋचा चड्ढा ने लिखा- 'आखिर ये हो क्या रहा है?'

विज्ञापन
विज्ञापन
surveen chawla amitabh bachchan and chinmayanand case top weekly news
अमिताभ बच्चन को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार - फोटो : PTI

अमिताभ को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 
वरिष्ठ अभिनेता और बुलंद आवाज के धनी अमिताभ बच्चन को इस साल का दादा साहेब फाल्के पुरस्कार दिया जाएगा। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने उन्हें यह पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की है। जावड़ेकर ने अपने ट्विटर पर लिखा कि 'लीजेंड अमिताभ बच्चन, जिन्होंने दो पीढ़ियों का मनोरंजन किया और उन्हें प्रेरित किया, को एकमत से दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया है। पूरा देश और अंतरराष्ट्रीय समुदाय खुश है। उन्हें मेरी हार्दिक बधाई।' 
'सदी के महानायक' के नाम से मशहूर अमिताभ बच्चन पिछले पांच दशकों से बॉलीवुड में सक्रिय हैं। बता दें कि उनकी पहली फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' थी, जो 1969 में रिलीज हुई थी।

विज्ञापन
surveen chawla amitabh bachchan and chinmayanand case top weekly news
Dream Girl and Chhichhore - फोटो : file photo

'छिछोरे' और 'ड्रीम गर्ल' की कमाई जारी
6 सितंबर को रिलीज हुई सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'छिछोरे' लगातार अच्छी कमाई कर रही है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के अनुसार इस फिल्म ने अब तक कुल 133.53 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। वहीं दूसरी फिल्म 'ड्रीम गर्ल' की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म ने इस शनिवार को 6.30 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 120.50 करोड़ रुपये की हो गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आयुष्मान खुराना और नुसरत भरूचा की यह फिल्म रविवार को 125 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। 

कास्टिंग काउच की पांच बार शिकार हो चुकी हैं सुरवीन चावला,कहा- डायरेक्टर देखना चाहता था क्लीवेज लुक    

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed