सब्सक्राइब करें

Sushant Singh Rajput Birth Anniversary: सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन पर देखें उनकी 5 बेहतरीन फिल्में, अभिनय देख दिल खुश हो जाएगा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 21 Jan 2022 09:51 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Birth Anniversary: Must watch these 5 movies of late actor Sushant Singh Rajput
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Twitter

अभिनेता सुशांत राजपूत ने बहुत ही कम समय में अपनी काबिलियत और मेहनत के दम पर छोटे पर्दे से लेकर बॉलीवुड तक में एक अलग पहचान बनाई थी। उन्होंने अपने अभिनय से सिर्फ टीवी या बॉलीवुड इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि अपनी सादगी से देशभर के लोगों के दिलों में भी अलग जगह बनाई थी, लेकिन इस प्रतिभावान अभिनेता ने बहुत ही कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। इस खबर से इंडस्ट्री से लेकर फैंस तक सभी को गहरा झटका लगा था। 21 जनवरी को सुशांत सिंह राजपूत की बर्थ एनिवर्सरी है। उन्होंने बॉलीवुड में कई फिल्में की और अपने शानदार अभिनय के लिए पहचाने गए। आज बात करेंगे सुशांत सिंह राजपूत का पांच बेहतरीन फिल्मों की जो आपको भी जरूर देखनी चाहिए।

Trending Videos
Sushant Singh Rajput Birth Anniversary: Must watch these 5 movies of late actor Sushant Singh Rajput
काय पो छे - फोटो : सोशल मीडिया

काई पो चे (2013)
किरदार - ईशान भट्ट

फिल्म काई पो चे सुशांत सिंह राजपूत के करियर के लिए एक बड़ी कामयाबी साबित हुई थी। ये फिल्म लेखक चेतन भगत के नॉवेल 'द 3 मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ' पर आधारित थी। फिल्म में सुशांत ने ईशान भट्ट के किरदार को निभाया था, जो एक काबिल क्रिकेटर है और क्रिकेट की राजनीति का शिकार हो जाता है। सुशांत को इस फिल्म के लिए कई ऑडिशन के बाद सेलेक्ट किया गया था लेकिन 'काई पो चे' में सुशांत के अभिनय की सभी ने सराहना की थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Birth Anniversary: Must watch these 5 movies of late actor Sushant Singh Rajput
छिछोरे - फोटो : Screengrab From Movie Trailer

छिछोरे  (2019)
किरदार - अनिरुद्ध पाठक

सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म छिछोरे को नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है। यह फिल्म 6 सितंबर 2019 को रिलीज हुई थी और पहले ही दिन सात करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, महज दो सप्ताह में इसने 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया था।  इस फिल्म में श्रद्धा कपूर, वरुण शर्मा, प्रतीक बब्बर, ताहिर राज भसीन, नवीन पोलिशेट्टी, तुषार पांडे, सहर्ष शुक्ला, मोहम्मद समद, गौतम आहूजा और आदर्श गौतम ने अहम किरदार निभाए थे। 

Sushant Singh Rajput Birth Anniversary: Must watch these 5 movies of late actor Sushant Singh Rajput
M S Dhoni The Untold Story

एम एस धोनी- (2016)
किरदार - एम एस धोनी

साल 2016 में आई सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म एम एस धोनी उनके करियर में मील का पत्थर साबित हुई थी। यह फिल्म भारतीय क्रिकेटर एम एस धोनी की जिंदगी पर आधारित थी। एम एस धोनी के लिए सुशांत ने जमकर मेहनत की थी और उनकी मेहनत पर्दे पर भी बखूबी दिखाई दी। इस फिल्म में अभिनय करने के लिए सुशांत सिंह राजपूत को खूब वाहवाही मिलने के साथ ही कई पुरस्कार भी मिले थे।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Birth Anniversary: Must watch these 5 movies of late actor Sushant Singh Rajput
फिल्म केदारनाथ का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
केदार नाथ (2018)
किरदार- मंसूर खान

फिल्म केदारनाथ में सुशांत सिंह राजपूत के अपोजिट एक्ट्रेस सारा अली खान नजर आईं थीं। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने मंसूर खान का किरदार निभाया था जो पालकी में भक्तों को केदारनाथ तक की यात्रा करवाता है। इस फिल्म में भी सुशांत सिंह राजपूत का अभिनय देखने लायक था। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed