फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत केस में क्या गिरफ्तार होंगी रिया चक्रवर्ती? जानें सीबीआई का अगला एक्शन

Wed, 19 Aug 2020 03:32 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 19 Aug 2020 03:32 PM IST
विज्ञापन
sushant singh rajput case cbi probe rhea chakraborty questioning
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत केस में सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को जांच सीबीआई को सौंप दी है। कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती की उस याचिका को भी खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने सुशांत की मौत की जांच को पटना से मुंबई स्थानांनतरित करने का आग्रह किया था। जानकारी है कि फैसले से पहले ही जांच एजेंसी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी थी। अब हत्या के एंगल से भी जांच की जाएगी।  

sushant singh rajput case cbi probe rhea chakraborty questioning
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सिफारिश पर केंद्र सरकार ने सुशांत मामले में सीबीआई जांच कराने की अनुमति दे दी थी। इसे लेकर एसआईटी का गठन भी कर लिया गया था। बताया जा रहा है कि सीबीआई की एसआईटी टीम गुरुवार यानी कल मुंबई पहुंचेगी। एसआईटी टीम में दो एसपी और जांच अधिकारी होंगे।

sushant singh rajput case cbi probe rhea chakraborty questioning
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत केस में गुजरात कैडर के आईपीएस मनोज शशिधर नेतृत्व कर रहे हैं। गुजरात कैडर की महिला आईपीएस गगनदीप गंभीर भी इस टीम का हिस्सा हैं जो दिल्ली सीबीआई मुख्यालय में कार्यरत हैं। जांच अधिकारी के तौर पर अनिल यादव हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
sushant singh rajput case cbi probe rhea chakraborty questioning
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

क्या होगा आगे?
-सीबीआई सबसे पहले मुंबई और बिहार पुलिस से दस्तावेज लेगी।

-मुंबई पुलिस ने अब तक 56 लोगों के बयान दर्ज किए हैं, सीबीआई उनकी रिपोर्ट लेगी। इसके अलावा मुंबई पुलिस की केस डायरी, पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट की कॉपी लेगी।

-मुंबई पुलिस के कुछ अधिकारियों से भी बातचीत होगी। साथ ही सुशांत का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों का बयान भी दर्ज हो सकता है।

-रिया चक्रवर्ती, उनके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती, मां संध्या चक्रवर्ती, भाई शौविक चक्रवर्ती, सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा और पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी से पूछताछ होगी। सीबीआई ने छह अगस्त को इन छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।

विज्ञापन
sushant singh rajput case cbi probe rhea chakraborty questioning
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

घटना का रिक्रिएशन
-सीबीआई की टीम सुशांत के फ्लैट पर भी जाएगी। हालांकि सुशांत के निधन के बाद फ्लैट खाली कर दिया गया है। सीबीआई की टीम क्राइम सीन देखेगी और उसे रीक्रिएट करेगी। 

-सुशांत के निधन के वक्त जिन लोगों ने उन्हें सबसे पहले देखा था सीबीआई उनका भी बयान दर्ज कर सकती है।

-सभी अहम लोगों से पूछताछ के बाद ही साफ हो सकेगा कि किसी को गिरफ्तार किया जाएगा या नहीं।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed