फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत केस में निशाने पर रिया और उनका परिवार, जानें कौन हैं वो छह लोग जिन पर सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर

Wed, 19 Aug 2020 02:04 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 19 Aug 2020 02:04 PM IST
विज्ञापन
sushant singh rajput case cbi has filed fir rhea chakraborty and family shruti modi semual miranda
रिया चक्रवर्ती का परिवार - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई जांच की मंजूरी मिलने के बाद रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। केवल रिया ही नहीं उनका परिवार भी निशाने पर है। सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया और उनके परिवार सहित छह लोगों के खिलाफ पटना में केस दर्ज कराया था। अब सीबीआई अपनी जांच आगे बढ़ाने जा रही है।

sushant singh rajput case cbi has filed fir rhea chakraborty and family shruti modi semual miranda
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

बिहार पुलिस के निवेदन पर सीबीआई ने छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इनमें रिया चक्रवर्ती, उनके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती, मां संध्या चक्रवर्ती, भाई शौविक चक्रवर्ती, सुशांत के सहयोगी सैमुअल मिरांडा और पू्र्व मैनेजर श्रुति मोदी शामिल हैं। ये सभी सुशांत से जुड़े हुए थे। साथ ही इनका आपस में भी कनेक्शन रहा है।
 

sushant singh rajput case cbi has filed fir rhea chakraborty and family shruti modi semual miranda
रिया और शौविक चक्रवर्ती - फोटो : PTI

सीबीआई ने ने आईपीसी की धारा 306, 341, 342, 420, 406 और 506 के तहत एफआईआर दर्ज की थी। आने वाले समय में इन छह लोगों के खिलाफ शिकंजा कस सकता है। सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि अभिनेत्री ने 15 करोड़ की हेर फेर की है। आरोपों के बाद प्रवर्तन निदेशानलय ने भी रिया से पूछताछ की।

विज्ञापन
विज्ञापन
sushant singh rajput case cbi has filed fir rhea chakraborty and family shruti modi semual miranda
सुशांत के पिता और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले बिहार सरकार की सिफारिश को केंद्र सरकार ने स्वीकार कर लिया था और केस सीबीआई को सौंप दिया था। जिसके बाद रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी जिसमें उन्होंने सुशांत की मौत की जांच को पटना से मुंबई स्थानांनतरित करने का आग्रह किया था। कोर्ट ने रिया की याचिका को खारिज कर दिया और कहा कि बिहार सरकार के पास इस बात के पूरे अधिकार हैं कि वो पटना में एफआईआर दर्ज करे और मामले की जांच सीबीआई से करवाए। 

विज्ञापन
sushant singh rajput case cbi has filed fir rhea chakraborty and family shruti modi semual miranda
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

रिपोर्ट के मुताबिक रिया के भाई शौविक, सुशांत के साथ तीन कंपनियों के डायरेक्टर थे। वो अक्सर सुशांत के घर आते जाते रहते थे। वहीं सैमुअल मिरांडा, सुशांत के हाउस मैनेजर थे। सुशांत के परिवार का आरोप है कि रिया ने ही पिछले साल सैमुअल मिरांडा की नियुक्ति की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed