फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए सुशांत सिंह राजपूत पर घोषित पाकिस्तानी फिल्म का सच, ओटीटी ने फिल्म के हीरो के दावे का किया खंडन

Wed, 19 Aug 2020 01:25 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 19 Aug 2020 01:25 PM IST
विज्ञापन
Pakistan Actor Hasan Khan To Play Sushant Singh Rajput role in Pakistani movie
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का शव बीती 14 जून को उनके घर में मिला। अचनाक हुई उनकी मौत ने दुनियाभर में मौजूद उनके फैंस और फिल्मी सितारों को हैरान कर दिया था। फिलहाल सीबीआई उनकी मौत की जांच में जुट गई है। इस बीच पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में सुशांत सिंह राजपूत की बायोपिक बनने की खबर सामने आई। जिसको अब अफवाह बताया जा रहा है। 

Pakistan Actor Hasan Khan To Play Sushant Singh Rajput role in Pakistani movie
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में से एक थे। उन्होंने कई फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता था, लेकिन उन्होंने आत्महत्या जैसा खतरनाक कदम क्यों उठाया इस बात का अभी तक रहस्य बना हुआ है। वहीं हाल ही में पाकिस्तान के मशहूर अभिनेता हसन खान सोशल मीडिया पर खुलासा किया कि वह सुशांत सिंह राजपूत की बायोपिक में काम करने वाले हैं। साथ ही उन्होंने दावा किया कि उनकी यह फिल्म स्ट्रीपिंग प्लेटफॉम अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रसारित की जाएगी।

Pakistan Actor Hasan Khan To Play Sushant Singh Rajput role in Pakistani movie
हसन खान, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

हसन खान पाकिस्तानी सिनेमा के चर्चित कलाकारों मे से एक हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है कि वह सुशांत सिंह राजपूत की बायोपिक मुख्य भूमिका निभाने वाले हैं। हसन खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी और सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीर का कोलाज साझा किया है। जिसमें हसन खान का हेयर स्टाइट सुशांत सिंह राजपूत की तरह दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistan Actor Hasan Khan To Play Sushant Singh Rajput role in Pakistani movie
हसन खान - फोटो : सोशल मीडिया

इस तस्वीर को साझा करते हुए हसन खान ने अपने पोस्ट में लिखा, 'मुझे एक प्रोजेक्ट मिला है, जो मेरे दिल के बेहद करीब है। मैं अमेजन प्राइम वीडियो के इस प्रोजेक्ट में सुशांत सिंह राजपूत का किरदार निभाऊंगा।' हसन खाम के इस खुलासे के बाद अब अमेजन प्राइम वीडियो उनकी इस बात को सिरे से खारिज किया है। अमेजन ने बयान जारी करते हुए कहा, अमेजन प्राइम वीडियो ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत पर अभिनेता हसन खान के साथ या किसी और के साथ इस मामले के लिए किसी भी प्रोजेक्ट को कमीशन या लाइसेंस नहीं दिया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Alhamdulillah got a project which is really close to my heart, playing @sushantsinghrajput ‘s character for Indian Web.. Styling: @rashidsalon_ #sushantsinghrajput #hasankhanofficials

A post shared by Hasan Khan (@hasan.khanofficial) on

विज्ञापन
Pakistan Actor Hasan Khan To Play Sushant Singh Rajput role in Pakistani movie
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं आपको बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के फैंस और उनके परिवार के लिए बुधवार का दिन बेहद खास रहा। देश की शीर्ष अदालत ने उनकी मौत की सीबीआई से जांच करवाने के पक्ष में फैसला किया है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की याचिका को खारिज कर दिया है। रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में दो याचिका दायर की थीं, जिसमें उन्होंने अपील की थी कि उनके खिलाफ पटना में दर्ज हुए मामले को मुंबई में ट्रांसफर किया जाए साथ ही फिलाहल सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच सीबीआई से न करवाई जाए। कोर्ट ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया है। 

पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद फिर रिया पर कस सकता है ईडी का शिकंजा, इस वजह से हो सकती है दोबारा पूछताछ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed