केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के पीछे की असली वजह जानने के लिए संदिग्धों और गवाहों से पूछताछ कर रही है। सीबीआई ने बृहस्पतिवार को अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती, सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी, कुक नीरज सिंह और केशव से 14 घंटे तक पूछताछ की। यह पूछताछ मुंबई स्थित डीआरडीओ के गेस्टहाउस में हुई। शौविक के बयान भी रिकॉर्ड किए गए। पिठानी से लगातार सातवें दिन जांच एजेंसी ने पूछताछ की। वहीं, रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूछताछ के लिए समन भेजा है। बाद में पूछताछ के लिए इंद्रजीत चक्रवर्ती को मुंबई पुलिस सांताक्रूज स्थित एक्सिस ब्रांच ले गई।
रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक और सिद्धार्थ पिठानी से 14 घंटे हुई पूछताछ, सीबीआई ने बयान किए रिकॉर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बीच, सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगाते हुए कहा है कि रिया ने सुशांत को जहर देकर मार डाला है। उन्होंने कहा, रिया मेरे बेटे सुशांत को लंबे समय से जहर दे रही थी, वह उसकी कातिल है। जांच एजेंसी को उसे और उसके सहयोगियों को गिरफ्तार करना चाहिए।
वहीं, रिया ने एक निजी टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में ड्रग्स देने की बातों का खंडन करते हुए कहा, यूरोप ट्रिप पर जाते समय सुशांत ने बताया कि उन्हें फ्लाइट में बैठने से डर लगता है और वह एक दवा लेते हैं। सुशांत ने मुझे बताया था कि दवा का नाम मोडाफिनिल है। फ्लाइट से पहले सुशांत ने वह दवा ली थी, जो उनके पास ही रहती थी। इधर, दिल्ली से ड्रग्स मामले की जांच के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की एक टीम मुंबई पहुंच गई। वहीं, मुंबई की नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की एक टीम को बॉलीवुड में ड्रग्स के नेटवर्क की जांच करने को कहा गया है। मुंबई की टीम सुशांत की मौत के मामले में शहर में भी इस नेटवर्क की पड़ताल करेगी।
रिया ने कहा, मेरी जान को खतरा, घर के बाहर पुलिस तैनात
रिया चक्रवर्ती ने बृहस्पतिवार को मुंबई पुलिस से सुरक्षा मांगते हुए कहा, मुझे और मेरे परिवार वालों की जान का खतरा है। रिया की अपील के बाद उनके घर के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है। रिया ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उनके पिता को उनके घर के परिसर के बाहर मीडियाकर्मियों से घिरा दिखाया गया है और वीडियो में यह दिख रहा है कि जब उनके पिता आगे बढ़ते हैं तो मीडियाकर्मी बार-बार उन्हें घेर लेते हैं।
रिया ने कहा, मेरा परिवार अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच करने वाली अलग-अलग जांच एजेंसियों से सहयोग के लिए घर से बाहर जाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा, मेरी और मेरे परिवार की जान को खतरा है। हमने स्थानीय पुलिस थाने को इसकी सूचना दी। कोई मदद नहीं मिली। हमारा परिवार कैसे रहेगा? अभिनेत्री ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर बुनियादी कानून व्यवस्था की पाबंदियां तो होनी चाहिए।
रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की बहन मीतू सिंह पर उठाए सवाल, बोलीं- भाई की तबीयत खराब थी तो अकेला छोड़कर क्यों गईं