सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में आरोपों का सामना कर रहीं अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने बृहस्पतिवार को कहा, मुझ पर आधारहीन आरोप लगाए जा रहे हैं। सब लोग मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं। मुझे कई बार लगा कि मैं खुदकुशी कर लूं। सम्मान नहीं तो फिर जीने का क्या फायदा है। एक न्यूज चैनल को दिए साक्षात्कार में रिया ने कहा, जो जिंदा है उसे क्यों मारने की कोशिश की जा रही है और जो चले गए उनकी इज्जत क्यों नहीं हो रही है। मेरा गुनाह सिर्फ इतना कि मैंने प्यार किया। मुझे क्या पता था कि इस आई लव यू शब्द की सजा मुझे अब तक इस तरह काटनी पड़ेगी। मैं उन सबके के लिए लड़ाई लड़ूंगी, जिन्हें प्यार की सजा मिली। सबकी तरह मैं भी जानना चाहती हूं कि सुशांत ने आत्महत्या क्यों की। सुशांत से खुदकुशी नहीं, बल्कि जिंदगी को लेकर बातचीत होती थी। 8 से 14 जून के बीच की सच्चाई बाहर आनी चाहिए। मुझे समझ नहीं आ रहा कि उस हफ्ते ऐसा क्या हुआ कि उन्हें आत्महत्या करनी पड़ी।
रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की बहन मीतू सिंह पर उठाए सवाल, बोलीं- भाई की तबीयत खराब थी तो अकेला छोड़कर क्यों गईं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
8 से 13 जून तक सुशांत के साथ थीं उनकी बहन
रिया ने कहा, 8 से 13 जून तक सुशांत सिंह राजपूत के साथ उनकी बहन मीतू सिंह थीं। मैंने तो सुशांत के कहने पर उसका घर 8 जून को ही छोड़ दिया था। उसके बाद उसकी बहन मीतू वहां आईं, उनके साथ रह कर गईं। लोग मीतू से सवाल क्यों नहीं पूछ रहे कि सुशांत ने ऐसा क्यों किया या सुशांत को क्या हुआ? अगर सुशांत की तबीयत इतनी खराब थी तो वो उसे अकेला छोड़कर क्यों चली गईं?'
कानून पर पूरा भरोसा, यकीन है न्याय मिलेगा
रिया ने कहा, मुझे देश के कानून में पूरा विश्वास है। सच्चाई सामने आने के लिए सभी बेकरार है। मझे पूरा यकीन है कि सुशांत को न्याय मिलेगा। अभी जो चल रहा है उससे सुशांत को तकलीफ होती होगी। फेक न्यूज फैलाने वाले लोगों की कमी नहीं है।'
आदित्य ठाकरे से मेरी न कभी बात न मुलाकात
रिया ने कहा, आदित्य ठाकरे से मेरी न कभी बात हुई है और न मैं उनसे कभी मिली हूं। मेरा कोई राजनीतिक संपर्क नहीं है। मैं किसी नेता को नहीं जानती हूं। सीबीआई अब इस मामले की जांच कर रही है। सब पता कर लेगी।
शव ले जाते वक्त मैंने सॉरी कहा और पैर छुए
रिया ने कहा, मैं तीन-चार सेकंड तक रुकी थी, क्योंकि पोस्टमॉर्टम होना था। लेकिन जब एंबुलेंस से शव ले जा रहे थे, तो मैंने सॉरी कहा और सुशांत के पैर छुए। आज भी मैं सॉरी बोलती हूं क्योंकि आज उनके काम को याद नहीं किया जा रहा है। मौत का मजाक बना दिया
कौन हैं संजना सांघी और रोहिणी अय्यर? जिनकी वजह से परेशान थे सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती ने किया खुलासा