फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चेतन भगत का दावा, अपनी इस फिल्म का श्रेय न मिलने की वजह से सुशांत सिंह राजपूत थे काफी निराश

Sun, 23 Aug 2020 01:24 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 23 Aug 2020 01:24 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Chetan Bhagat reveal late   actor was upset about not getting credit for Chhichhore
सुशांत सिंह राजपूत, चेतन भगत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं, लेकिन उनके फैंस और करीबी उन्हें सोशल मीडिया पर याद करते रहते हैं। इतना ही नहीं सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड के ऐसे कई सितारें हैं जो उनके बारे में खुलासे भी करते रहते हैं। अब मशहूर लेखक चेतन भगत ने सुशांत सिंह राजपूत और उनके करियर को लेकर बड़ी बात बोली है। 

Sushant Singh Rajput death case Chetan Bhagat reveal late   actor was upset about not getting credit for Chhichhore
चेतन भगत - फोटो : सोशल मीडिया

चेतन भगत ऐसे लेखक हैं जिनकी किताबों पर बॉलीवुड में कई फिल्में बन चुकी हैं। उन्होंने हाल ही में एक निजी न्यूज चैनल से बात की। इस दौरान चेतन भगत ने अपने फिल्मी सफर और सुशांत सिंह राजपूत के मामले में ढेर सारी बातें कीं। उन्होंने बताया है कि सुशांत सिंह राजपूत फिल्म छिछोरे का श्रेय न मिलने पर काफी परेशान और निराश थे। 

Sushant Singh Rajput death case Chetan Bhagat reveal late   actor was upset about not getting credit for Chhichhore
चेतन भगत - फोटो : सोशल मीडिया

चेतन भगत ने कहा, 'सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म छिछोरे हिट साबित हुई थी, लेकिन उन्हें इस फिल्म का श्रेय नहीं दिया गया। इस वजह से बेचारे सुशांत सिंह राजपूत कुछ नहीं कर सके।' चेतन भगत से जब यह पूछा गया कि क्या यह बात सुशांत ने खुद उन्हें बोली थी तो उन्होंने कहा, नहीं उन्होंने यह बात अभिषेक कपूर को बोली थी कि श्रेय न मिलने से वह काफी परेशान रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Chetan Bhagat reveal late   actor was upset about not getting credit for Chhichhore
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा चेतन भगत ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में हो रही मीडिया कवरेज पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि दिवंगत अभिनेता के बारे में मीडिया में अंधाधुन खबरें चलाई जा रहा है। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म छिछोरे पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में थीं। जबकि निर्देशक नितेश तिवारी थे।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Chetan Bhagat reveal late   actor was upset about not getting credit for Chhichhore
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में मृत पाये गए थे। इस मामले की मुंबई और बिहार पुलिस के बाद अब सीबीआई जांच कर रही है। हाल ही में सीबीआई की एक टीम मुंबई पहुंची हैं। जहां उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जुड़े लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। अभिनेता की मौत के मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ मामला दर्ज है। 

पढ़ें: होटल में काम करती थीं वाणी कपूर, सुशांत सिंह राजपूत की इस फिल्म से मिला था अभिनय का पहला मौका

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed