फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sushant Singh Rajput Case: रिया चक्रवर्ती को सताया कोरोना का डर, कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए लिया ये बड़ा फैसला

Tue, 08 Sep 2020 01:27 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 08 Sep 2020 01:27 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Satish Maneshinde said Rhea Chakraborty might get infected with coronavirus CMM courts order to video conferencing interrogation all accused
रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में इन दिनों नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर रही है। अभिनेता की मौत के मामले में ड्रग्स का एंगल आने के बाद रिया से पूछताछ की जा रही है। आज (मंगलवार) उनसे पूछताछ का तीसरा दिन है। रविवार को जब रिया एनसीबी के दफ्तर पहुंची तो न्यूज रिपोर्टर्स की भीड़ ने उन्हें घेर लिया था। जिसकी सोशल मीडिया पर काफी आलोचना भी हुई थी।

Sushant Singh Rajput death case Satish Maneshinde said Rhea Chakraborty might get infected with coronavirus CMM courts order to video conferencing interrogation all accused
सतीश मानेशिंदे, रिया चक्रवर्ती - फोटो : एएनआई

कोरोना महामारी के बीच रिया चक्रवर्ती को न्यूज रिपोर्टर्स द्वारा इस तरह घेरने पर अभिनेत्री के वकील सतीश मानेशिंदे ने अपनी चिंता व्यक्त की। अब इस मामले में एस्प्लेनेड कोर्ट ने बड़ा फैसला लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानेशिंदे ने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जिस तरह से मीडिया का व्यवहार है, उससे रिया को कोरोना से संक्रिमत होने का खतरा है। वहीं रिया चक्रवर्ती को रविवार को भीड़ से घिरा देखकर एस्प्लेनेड कोर्ट ने आदेश जारी किए हैं कि अब इस मामले की रिमांड याचिकाओं की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। 

Sushant Singh Rajput death case Satish Maneshinde said Rhea Chakraborty might get infected with coronavirus CMM courts order to video conferencing interrogation all accused
रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : instagram/rhea_chakraborty

रिपोर्ट्स के मुताबिक इनचार्ज चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट तेजाली टी दांडे ने आदेश दिया है कि तुरंत प्रभाव से, सुशांत सिंह राजपूत केस से संबंधित सभी आरोपियों की रिमांड याचिका वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश की जाए। एस्प्लेनेड कोर्ट के इस आदेश का वकील सतीश मानेशिंदे ने स्वागत किया और मीडिया के व्यवहार को बेहद आपत्तिजनक बताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Satish Maneshinde said Rhea Chakraborty might get infected with coronavirus CMM courts order to video conferencing interrogation all accused
रिया चक्रवर्ती - फोटो : पीटीआई

एस्प्लेनेड कोर्ट के आदेश अनुसार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिंक सीएमएम ऑफिस जारी करेगा, जो संबंधित जांच एजेंसियों के साथ गुप्त रूप से साझा किया जाएगा। आदेश में आगे कहा गया है कि, एनसीबी और इस मामले की जांच कर रहीं अन्य एजेंसियां आवश्यक सॉफ्टवेयर और इंटरनेट कनेक्शन का इंतजाम करेंगी, ताकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में किसी प्रकार की दिक्कत न आए। साथ ही वीडियो लिंक्स सरकारी और बचाव पक्ष के वकीलों के साथ साझा किया जाएंगे, जो इसकी गोपनीयता बनाए रखेंगे।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Satish Maneshinde said Rhea Chakraborty might get infected with coronavirus CMM courts order to video conferencing interrogation all accused
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : instagram/rhea_chakraborty

बावजूद इसके अगर सरकारी या आरोपियों के वकील निजी तौर पर उपस्थित होना चाहें तो सिर्फ दो जूनियर्स को साथ लाने की अनुमति होगी। जबकि रिमांड संबंधित दस्तावेज व्यक्तिगत या ईमेल के जरिए भेजे जा सकते हैं। गौरतलब है कि इस संबंध में बॉम्बे हाई कोर्ट, मुंबई पुलिस कमिश्नर, एनसीबी के जोनल डायरेक्टर और सभी उच्चाधिकारियों को सूचित किया जा चुका है।

पढ़ें: फाइनली खत्म हुई शमशेरा की शूटिंग, संजय दत्त को नहीं पड़ी दूसरे दिन सेट पर आने की जरूरत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed