युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या मामले की छानबीन में अभी भी मुंबई पुलिस व्यस्त है। वह सुशांत से जुड़े लगभग सभी लोगों की एक-एक बार तो पूछताछ कर चुकी है, अब अपनी तसल्ली के लिए वह फिर से सभी लोगों को तलब कर रही है। इसी कड़ी में आज सोमवार को सुशांत की अंतिम फिल्म 'दिल बेचारा' की सह कलाकार संजना संघी को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया लेकिन वह पुलिस स्टेशन नहीं पहुंची।
पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन नहीं पहुंची सुशांत की अंतिम फिल्म 'दिल बेचारा' की हीरोइन, ये है वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार संजना को बांद्रा पुलिस स्टेशन में सोमवार सुबह 10 बजे पहुंचना था। लेकिन वह इस वक्त दिल्ली में अपने एक प्रोजेक्ट की शूटिंग में व्यस्त हैं। वह अपना काम खत्म करके आज रात 10 बजे मुंबई पहुंचेंगी और फिर कल यानी मंगलवार को पुलिस संजना से पूछताछ करेगी।
दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत जब अपनी फिल्म 'दिल बेचारा' की शूटिंग कर रहे थे उस वक्त कुछ अफवाह थीं कि सुशांत ने अपनी सह कलाकार संजना को गलत तरीके से छुआ था। हालांकि, बाद में संजना ने खुद ही मीडिया में आकर इन खबरों को निराधार बताया। खबरों के अनुसार पुलिस संजना से यही जानना चाहती है कि आखिर फिल्म की शूटिंग के दौरान सुशांत के स्वभाव में किसी तरह के कुछ बदलाव देखे गए थे या नहीं।
मीडिया के कुछ समीकरण यह भी बताते हैं कि सुशांत के बढ़ते अवसाद का कारण भी यही था कि उन्हें मीडिया में गलत तरीके से पेश किया जा रहा था। इस वजह से उनके अंदर कुछ नकारात्मक भावनाएं पैदा होने लगी थीं। हालांकि, पुलिस सुशांत के आत्महत्या मामले की जांच बहुत ही गहराई से कर रही है।
वह उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स और आत्महत्या वाले दिन हुई घटनाओं पर पूरी छानबीन कर रही है। इसी बीच पुलिस सुशांत से जुड़े दो दर्जन से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है जिसमें सुशांत के परिवारीजन और उनकी करीबी दोस्त रिया चक्रवर्ती भी शामिल हैं।
पढ़ें: बाइस्कोप: सनी देओल से पहले इन दो को ऑफर हुआ था महिवाल का रोल, आशा भोसले ने मौका दिया नई गायिका को