अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का निधन फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस के लिए एक बड़ा झटका था, जिससे आज भी लोग उभर नहीं पाए हैं। उनके फैंस आज भी सोशल मीडिया पर अभिनेता को न्याय दिलाने की लगातार मांग करते रहते हैं। इसी बीच एक फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है, जिसे देखकर सुशांत के फैंस काफी भड़क गए हैं।
'न्याय द जस्टिस' का टीजर देखकर भड़के सुशांत सिंह राजपूत के फैंस, बोले- फिल्म बनाने की हिम्मत कैसे हुई?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म का नाम 'न्याय: द जस्टिस' रखा गया है और इस 59 सेकेंड के टीजर में ऐसे दृश्य दिखाये गये हैं, जो सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या और उसके बाद हुई जांच से मेल खाते हैं। इस टीजर को देखते ही फैंस ने कमेंट सेक्शन में खरी खोटी सुनाना शूरू कर दिया, जिसके बाद इसका कमेंट सेक्शन बंद कर दिया गया।
यह ट्रेलर विकास प्रोडक्शन चैनल से यू-ट्यूब पर अपलोड किया गया है, जिसके डिस्क्रिप्शन में सुशांत का कोई ज़िक्र नहीं है, मगर लिखा गया है- सच्ची घटनाओं पर आधारित। इस टीजर में टीवी और फिल्म के एक से बढ़कर कलाकार नजर आ रहे हैं। इसमें ज़ुबेर खान और श्रेया शुक्ला लीड रोल में हैं। इसके अलावा फिल्म में असरानी, किरण कुमार, सुधा चंद्रन, शक्ति कपूर, रजा मुराद जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं।
How dare the #Bollywood people to make a film on the life of #SushantSinghRajput. Has the case been slow? Is permission taken from Sushant's family? & why was the film's message that it was wrong to commit suicide? https://t.co/SYHlRjRVlE#NyayTheJustice #BoycottNyayTheJustice
इस टीजर को देखते ही फैंस ने सोशल मीडिया पर मेकर्स को खरी खोटी सुनाना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, 'सुशांत सिंह राजपूत की ज़िंदगी पर फिल्म बनाने की हिम्मत कैसे हुई? क्या केस सॉल्व हो गया है? क्या सुशांत के परिवार से अनुमति ले ली गयी है? और फिल्म का मैसेज यह कैसे है कि सुसाइड करना गलत था?' वहीं एक यूजर ने सवाल उठाते हुए लिखा, 'सीबीआई की जांच अभी भी जारी है तो फिल्म कैसे बन गयी? खासकर, परिवार की इजाजत के बगैर फिल्म बनाना गलत है।'
#SushantSinghRajput ‘s case is still under CBI investigation. Meanwhile, it’s illegal to make a film on @itsSSR that too without family’s consent. @ips_nupurprasad mam how it’s possible fr anyone to make a film on SSR where the case is still in court?
Ban PR Movies On Sushant pic.twitter.com/dpPPePlBAr
गौरतलब है कि 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत अपने मुंबई स्थित घर में मृत पाये गए थे। जिसके बाद इस मामले की सीबीआई, ईडी और एनसीबी की जांच जारी है। सुशांत केस में उनकी कथित गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को जेल भी जाना पड़ा था।