बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने मुंबई के बांद्रा स्थित घर में मृत पाए गए थे। इस घटना ने उनके फैंस और उनके परिवार को पूरी तरह से झकझोरकर रख दिया था। इसके बाद से ही लगातार सुशांत के फैंस उन्हें ट्रिब्यूट दे रहे हैं। हर फैन अपनी कला का प्रयोग कर सुशांत को ट्रिब्यूट दे रहा है। ऐसे में पश्चिम बंगाल के एक कलाकार ने सुशांत का पहला वैक्स स्टैच्यू बनाया। जिसे देख सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति भी भावुक हो गईं।
सुशांत सिंह राजपूत का वैक्स स्टैच्यू देख भावुक हुईं बहन श्वेता सिंह कीर्ति, लिखा- 'ऐसा लग रहा है जैसे भाई...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशांत के निधन के बाद से ही लगातार उनके फैंस उन्हें किसी ना किसी प्रकार से ट्रिब्यूट ही दे रहे हैं। हर दिन कोई नया हैशटैग सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। अब हाल ही में पश्चिम बंगाल में सुशांत सिंह राजपूत के एक फैन ने उनका वैक्स स्टैच्यू बनाया है। जिसे देखकर सुशांत की बहन भी भावुक हो गईं। उन्होंने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
दरअसल कुछ दिन पहले पश्चिम बंगाल के आसनसोल के कलाकार सुसांता रे ने सुशांत सिंह राजपूत का एक वैक्स स्टैच्यू बनाया था। सुशांत के इस वैक्स स्टैच्यू को देखकर उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। श्वेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए वैक्स स्टैच्यू का वीडियो साझा किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, 'लगा मानो भाई जिंदा हो गए। शुक्रिया।'
View this post on Instagram
सुशांत की बहन ही नहीं बल्कि उनके फैंस का भी मानना यही है कि ये बिल्कुल सुशांत की ही तरह है। सोशल मीडिया पर इस वैक्स स्टैच्यू की कई तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों को देखकर सुशांत सिंह राजपूत के फैंस भी आश्चर्यचकित हो रहे हैं। सुशांत का ये वैक्स स्टैच्यू बिल्कुल असली लग रहा है। इस वैक्स स्टैच्यू के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहे हैं।
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन को तीन महीने का समय बीत चुका है। शुरुआती जांच में इस मामले को मुंबई पुलिस ने आत्महत्या का मामला करार दिया था। लेकिन सुशांत के परिवार ने रिया चक्रवर्ती के ऊपर एफआईआर दर्ज करवाकर इस पूरे केस को पलटकर रख दिया। फिलहाल ये मामला देश की तीन सबसे बड़ी एजेंसियों सीबीआई, एनसीबी और ईडी के पास है।
पढ़ें: ऐसी थी रेणुका शहाणे और आशुतोष राणा की लव स्टोरी, कपिल शर्मा के शो में किया खुलासा