सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या का केस पिछली 14 जून से हाई प्रोफाइल बना हुआ है। उनके निधन के बाद से बॉलीवुड में गुटबाजी, खेमेबाजी और वंशवाद जैसे मुद्दों पर हर रोज तमाम चर्चाएं हो रही हैं। उधर सुशांत के फैंस लगातार सोशल मीडिया पर अभिनेता को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। हालाकि सुशांत की अंतिम पोस्टमार्टम में आत्महत्या की वजह फांसी लगने के कारण दम घुटना बताया गया है लेकिन लोग अभी भी इस केस में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। इसी लिस्ट में अभिनेता शेखर सुमन का भी नाम शामिल है जो लगातार सुशांत की खुदकुशी पर सवाल उठा रहे हैं। अब उन्होंने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग तेज करते हुए एक बड़ा फैसला लिया है।
सुशांत की खुदकुशी पर शक, सीएम नीतीश कुमार से सीबीआई जांच की मांग करेंगे शेखर सुमन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेखर सुमन ने एक ट्वीट कर बताया है कि वो सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से मिलने पटना जाएंगे। वहां जाकर वो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मिलेंगे और सुशांत को न्याय दिलाने के लिए उनसे सीबीआई जांच की मांग करेंगे।
शेखर सुमन ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'मैं अपने होमटाउन पटना जा रहा हूं। वहां मैं सुशांत के पिता से मुलाकात करूंगा और अभिनेता को श्रद्धांजलि दूंगा। मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मिलूंगा और सुशांत केस में सीबीआई जांच की मांग करूंगा।' शेखर सुमन ने सुशांत के फैंस से भी अपील करते हुए उनकी इस मांग पर समर्थन देने को कहा है।
Im going to my hometown Patna to meet Sushant's father and pay my respect to him and the CM Shri Nitish Kumar and all the admirers and fans of Sushant to press upon #CBIEnquiryForSushant #justiceforSushantforum @NitishKumar
बीते दिनों शेखर सुमन ने सुशांत सिंह राजपूत की फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर सवाल खड़े किए थे। सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर शेखर सुमन ने ट्वीट किया, 'तो सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी को सादा और साधारण आत्महत्या घोषित कर दिया गया। इस पर विश्वास में मत कीजिए। मुझे शक था कि ऐसा ही कुछ होगा। कहानी पहले से ही सेट थी। यही कारण है कि ये मंच अधिक महत्वपूर्ण हो गया है कृपया इस मामले में दोबारा जांच के लिए अपनी आवाज उठाएं।'
So it has been declared that Sushant Singh's was plain and simple suicide.Dont fall for that.I suspected this wd happen.The narrative was set from before.Thar's why the forum has become all the more imp.plz raise your voices for a reinvestigation.
इससे पहले रूपा गांगुली ने भी सुशांत केस में सीबीआई जांच की मांग की थी। उन्होंने लिखा था 'क्या जांच बहुत जल्दबाजी में हुई है। और फॉरेंसिक टीम 15 जून को क्यों वहां पहुंची।' अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'क्या उसके (सुशांत सिंह राजपूत) शरीर में किसी तरह के जहर का अंश मिला? क्या सीसीटीवी फुटेज की जांच करके उन्हें सत्यापित किया गया कि घर में किसी ने प्रवेश नहीं किया था।'
What I hear and I see seems inconclusive and rushed about labeling the passing of Sushant as a suicide. We should probe deeper, CBI should be conducting the investigation#cbiforsushant #roopaganguly @AmitShah @narendramodi pic.twitter.com/Ag01Vjv74i
सुशांत सिंह राजपूत के पिता से मिलने पहुंची रतन राजपूत, कहा- 'हिम्मत देने गई थी पर लेकर आ रही हूं'